आकाशवाणी
भारत के रेडियो प्रसारणकर्ता / From Wikipedia, the free encyclopedia
आकाशवाणी (ISO 15919: Ākāśavāṇī ) भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन संचालित सार्वजनिक क्षेत्र की रेडियो प्रसारण सेवा है।
सामान्य तथ्य प्रकार, देश ...
प्रकार | सरकारी संस्था |
---|---|
देश | भारत |
उपलब्धता | राष्ट्रव्यापी |
संस्थापक |
6 भारत सरकार |
ध्येय वाक्य | बहुजनहिताय बहुजन सुखाय[1] |
मुख्यालय | नई दिल्ली, भारत |
स्वामी | प्रसार भारती |
विमोचन तिथि | 1927 |
आधिकारिक जालस्थल |
www www |
बंद करें
भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत मुम्बई और कोलकाता में सन 1927 में दो निजी ट्रांसमीटरों से हुई। 1930 में इसका राष्ट्रीयकरण हुआ और तब इसका नाम भारतीय प्रसारण सेवा (इण्डियन ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन) रखा गया। बाद में 1957 में इसका नाम बदल कर आकाशवाणी रखा गया।