ऑयनटेपुई
From Wikipedia, the free encyclopedia
ऑयनटेपुई, वेनेजुएला के दक्षिण में कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान में स्थित एक 2535 मीटर ऊँचा टेपुई या पठारी पर्वत है। स्थानीय पेमॉन भाषा में इसका अर्थ "शैतान का पहाड़" है और यह सबसे विशाल टेपुई है हालांकि यह सबसे ऊँचा टेपुई नहीं है। सबसे ऊँचा टेपुई होने का गौरव रोराइमा पर्वत को मिला हुआ है। 700 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाला यह टेपुई गुयाना अधित्यका में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह पर्वत वेनेजुएला के बोलिवर राज्य के ग्रान सबाना क्षेत्र में पड़ता है।
सामान्य तथ्य ऑयनटेपुई, उच्चतम बिंदु ...
ऑयनटेपुई | |
---|---|
गोधूलि बेला में ऑयनटेपुई | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 2,535 मी॰ (8,317 फीट) |
सूचीयन | देश का उच्चतम बिंदु चरम |
निर्देशांक | 05°54′01″N 62°32′29″W |
भूगोल | |
वेनेजुएला के दक्षिण में ऑयनटेपुई की स्थिति | |
स्थान | वेनेजुएला |
मातृ श्रेणी | गुयाना अधित्यका |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | 1937 में जिमी एन्जिल, उसकी पत्नी और दो सहयात्री। |
सरलतम मार्ग | पैदल |
बंद करें
ऑयनटेपुई विश्व के उच्चतम जलप्रपात एन्जिल जलप्रपात का उद्गम स्थल है। इस जलप्रपात की ऊँचाई 979 मीटर है और इसका निरंतर उतरान 807 मीटर का है। विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात से यह 19 गुणा अधिक ऊँचा है।