एलन मस्क
बिजनेस मैग्नेट (जन्म 1971) / From Wikipedia, the free encyclopedia
ईलॉन रीव मस्क (जन्म 28 जून 1971) एक दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी दिग्गज व्यापारी, निवेशक और इंजीनियर हैं। एलन स्पेसएक्स के संस्थापक, सीईओ और मुख्य डिजाइनर; टेस्ला कंपनी के सह-संस्थापक, सीईओ और उत्पाद के वास्तुकार; ओपनएआई के सह-अध्यक्ष; न्यूरालिंक के संस्थापक सीईओ; द बोरिंग कंपनी के संस्थापक और ट्विटर इंक. के मालिक और सीईओ है। इसके अलावा वे सोलरसिटी के सह-संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष, ज़िप2 के सह-संस्थापक और एक्स.कॉम के संस्थापक हैं, जोकि बाद में कॉन्फ़िनिटी के साथ विलय हो गया और उसे नया नाम पेपैल मिला।[6]
ईलॉन मस्क | |
---|---|
2015 में मस्क | |
जन्म |
ईलॉन रीव मस्क 28 जून 1971 (1971-06-28) (आयु 53) प्रिटोरिया, त्रांसवाल, दक्षिण अफ़्रीका |
आवास | बेल एयर्स, लॉस एंजेलिस, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य[1][2] |
नागरिकता |
|
पेशा | उद्यमी, इंजीनियर, आविष्कारक, और निवेशक |
पदवी |
|
कुल दौलत | 280 बिलियन यूएस$ (08 जनवरी 2021)[3] |
प्रसिद्धि का कारण | ट्विटर, स्पेसएक्स, पेपैल, टेस्ला मोटर्स, हाइपरलुप, सोलारसिटी, ओपनएआई, बोरिंग कंपनी, न्यूरालिंक, ज़िप2 |
जीवनसाथी | |
बच्चे | 7 |
माता-पिता |
|
संबंधी |
|
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ | |
हस्ताक्षर |
दिसंबर 2016 में, एलन को फ़ोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में 21वाँ स्थान प्राप्त हुआ। 08 जनवरी 2021 तक, एलन की कुल संपत्ति 254 अरब अमेरिकी डॉलर है, 230.4 बिलियन अमरीकी डालर (2022) और फोर्ब्स द्वारा विश्व के सबसे धनवान व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।[7]
एलन ने कहा है कि सोलरसिटी, टेस्ला और स्पेसएक्स का लक्ष्य, विश्व और मानवता को बदलने के लिए उनके दृष्टिकोण के चारों ओर घूमता हैं। उनके लक्ष्यों में संधारणीय ऊर्जा उत्पादन और उपयोग के माध्यम से भूमंडलीय ऊष्मीकरण (ग्लोबल वार्मिंग) को कम करना और मंगल का उपनिवेशण|मंगल ग्रह पर मानव बस्ती की स्थापना के द्वारा "मानव विलुप्त होने के संकट" को कम करना शामिल है। अपने मुख्य व्यवसायिक व्यवसायों के अतिरिक्त, उन्होंने एक उच्च गति परिवहन प्रणाली की कल्पना की जिसे हाईपरलुप के रूप में जाना जाता है, और उसने बिजली के पंखे के प्रणोदन के द्वारा सुपरसोनिक जेट विमानों का ऊर्ध्वाधर उड़ान भरना और उतरना प्रक्रिया को प्रस्तावित किया है, जिसे मस्क इलेक्ट्रिक जेट के रूप में जाना जाता है।
2022 में 44 अरब डॉलर में प्रमुख अमेरिकी सोशल नेटवर्किंग सेवा ट्विटर खरीदने के लिए भी सहमत हुए। जिसके 3 महीने बाद एलॉन मस्क ने ये डील कैंसल कर दी |[8]
हालाँकि 27अक्टूबर 2022 को उन्होंने ट्विटर खरीद लिया और इसके नए मालिक बन गए[9] |