एम्पायर स्टेट बिल्डिंग
From Wikipedia, the free encyclopedia
एम्पायर स्टेट बिल्डिंग न्यूयार्क शहर के पांचवें एवेन्यू और पश्चिम 34वें मार्ग के बीच खड़ी एक 102 मंजिली गगनचुंबी इमारत है। इसका नाम न्यूयॉर्क राज्य के उपनाम से लिया गया है। सन् 1931 में इस इमारत के निर्माण पूर्ण होने से लेकर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टॉवर के 1972 में निर्माण तक चालीस सालों की अवधि में यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनी रही।
सामान्य तथ्य जानकारी, ऊंचाई ...
एम्पायर स्टेट बिल्डिंग | |
| |
जानकारी | |
---|---|
स्थिति | न्यूयार्क संयुक्त राज्य |
हाल की स्थिति | पूर्ण |
निर्माण | 1931 |
ऊंचाई | |
एण्टीना/Spire | 381 मी. (1,250 फीट) |
तकनीकी ब्यौरा | |
तल संख्या | 102 |
बंद करें
2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तबाही के बाद के एम्पायर स्टेट बिल्डिंग एक बार फिर न्यूयॉर्क शहर और न्यूयॉर्क राज्य की सबसे ऊंची इमारत बन गई। एम्पायर स्टेट बिल्डिंग अमरीका की दूसरी सबसे बड़ी इमारत और (केवल शिकागो के शियर्स टॉवर से छोटी) और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इमारत है। यह अमरीका की चौंथी सबसे बड़ी स्वतंत्र रूप से खड़ी इमारत है।
इस इमारत के मालिक और व्यवस्थापक डब्ल्यू एवं एच प्रापर्टी्स हैं।