उइगुर भाषा
मध्य एशियाई भाषा / From Wikipedia, the free encyclopedia
उइग़ुर, जिसे उइग़ुर में उइग़ुर तिलि (ئۇيغۇر تىلى) या उइग़ुरचे (ئۇيغۇرچە) कहा जाता है, चीन का शिंच्यांग प्रांत की एक प्रमुख भाषा है, जिसे उइग़ुर समुदाय के लोग अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। उइग़ुर भाषा और उसकी प्राचीन लिपि पूरे मध्य एशिया में और कुछ हद तक भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी भाग में भी, बहुत प्रभावशाली रहे हैं। सन् २००५ में अनुमानित किया गया था कि उइग़ुर मातृभाषियों कि संख्या लगभग १ से २ करोड़ के बीच है।[1] उईग़ुर भाषा तुर्की भाषा-परिवार की सदस्य मानी जाती है। यह भाषा-परिवार स्वयं अल्ताई भाषा-परिवार की एक शाखा माना जाता है।