प्रयागराज ज़िला (Prayagraj district), जिसका भूतपूर्व नाम इलाहाबाद ज़िला (Allahabad district) था, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित एक ज़िला है। इसका मुख्यालय प्रयागराज (इलाहाबाद) है, जहाँ गंगा, यमुना और ऐतिहासिक सरस्वती नदियों का संगम है। यह हिन्दू धर्म का एक अति-महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है, जहाँ प्रत्येक 12 वर्षों में प्रयाग कुम्भ मेला आयोजित होता है।[2][3]

सामान्य तथ्य प्रयागराज ज़िला Prayagraj districtइलाहाबाद ज़िला, देश ...
प्रयागराज ज़िला
Prayagraj district
इलाहाबाद ज़िला
उत्तर प्रदेश का ज़िला
Thumb
Thumb
Thumb
Thumb
Thumb
ऊपर-बाएँ से दक्षिणावर्त: त्रिवेणी संगम, खुसरौ बाग में निहार बेगम का मकबरा, आनंद भवन, नया यमुना सेतु, बारा थर्मल ऊर्जा स्टेशन
Thumb
उत्तर प्रदेश में स्थिति
देश भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
मुख्यालयप्रयागराज
तहसील8
क्षेत्रफल
  कुल5482 किमी2 (2,117 वर्गमील)
जनसंख्या (2011)
  कुल59,54,391
  घनत्व1,086 किमी2 (2,810 वर्गमील)
भाषा
  प्रचलितहिन्दी, अवधी
जनसांख्यिकी
  साक्षरता74.41%
  लिंगानुपात901
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
वेबसाइटprayagraj.nic.in
बंद करें

[1]

प्रशासनिक इकाइयाँ

इस जिले को तहसीलों के अन्दर ब्लॉक स्तर पर बांटा गया है और वर्ष 2011 के अनुसार यहाँ 20 ब्लॉक हैं।[4][5][6] प्रयागराज मण्डल में शामिल जिले फतेहपुर, कौशम्बी और प्रयागराज हैं। पश्चिमी प्रयागराज जिले के कुछ भाग कौशम्बी जिले में आते हैं।[7] इस जिले की प्रशासनिक इकाइयाँ फूलपुर, कोराँव, मेजा, सदर, सोराँव, हंडिया, बारा, श्रृंग्वेरपुर और करछना हैं।

तहसील

अधिक जानकारी क्र०सं०, तहसील का नाम ...
क्र०सं० तहसील का नाम विकास खंड का नाम कुल ग्रामों की संख्या
1. करछना चाका, करछना, कौंधियारा 356
2. कोरांव कोरांव 278
3. फूलपुर बहरिया, फूलपुर, बहादुरपुर, सहसों 567
4. बारा जसरा, शंकरगढ़ 326
5. मेजा उरुवा, मेजा, मांडा 395
6. सदर 175
7. सोरांव कौड़ीहार, होलागढ़, मऊआइमा, सोरांव, भगवतपुर, शृंग्वेरपुर धाम 452
8. हंडिया प्रतापपुर, सैदाबाद, धनुपुर, हंडिया 629
बंद करें

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.