Loading AI tools
जर्मन दार्शनिक विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
आर्थर शोपन्हाउअर एक जर्मन दार्शनिक थे। वह अपने 1818 के काम एक इच्छा और एक प्रतिनिधित्व के रूप में विश्व (1844 में विस्तारित) के लिए सबसे अच्छी तरह से जाने जाते हैं, जो अभूतपूर्व दुनिया को एक अंधे नूमेनल वसीयत के उत्पाद के रूप में दर्शाता है। इम्मानुएल कांट के पारलौकिक आदर्शवाद पर निर्माण करते हुए, शोपेनहावर ने एक नास्तिक आध्यात्मिक और नैतिक प्रणाली विकसित की जिसने जर्मन आदर्शवाद के समकालीन विचारों को खारिज कर दिया। वह भारतीय दर्शन के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को साझा करने और पुष्टि करने वाले पाश्चात्य दर्शन के पहले विचारकों में से थे, जैसे कि तपस्या, स्वयं को नकारना, और दुनिया के रूप में दिखने की धारणा। उनके काम को दार्शनिक निराशावाद की एक अनुकरणीय अभिव्यक्ति के रूप में वर्णित किया गया है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (march 2021) स्रोत खोजें: "आर्थर शोपेनहावर" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
शोपेनहावर का कहना था कि वे उपनिषदों, कॉन्ट एवं प्लेटो से प्रभावित थे। शोपेनहावर के लेखों में भारतीय दर्शन का बार-बार उल्लेख आता है। वे बुद्ध की शिक्षाओं को मानते थे और स्वयं को बौद्धधर्मी कहते उनका यहाँ तक कहना था कि यदि ये शिक्षाएँ नहीं होतीं तो उनका दर्शन भी नहीं होता। उपनिषदों के बारे में उन्होने कहा - " मेरे जीवन में उपनिषदों से शान्ति (solace) मिली है; उनसे ही मुझे मृत्यु के समय भी शान्ति मिलेगी।"
शोपेनहावर का इच्छा का विश्लेषण एवं उनकी मानवी इच्छा एवं प्रेरणाओं पर विचार ने फ्रेडरिक नीत्शे, रिचर्ड वाग्नर, लुड्विग विटिंगस्टीन एवं सैमुएल फ्रायड आदि प्रसिद्ध दार्शनिकों को प्रभावित किया। उनके पश्चवर्ती विचारकों पर उनका गहरा प्रभाव पड़ा, यद्यपि यह प्रभाव दर्शन की अपेक्षा कला के क्षेत्र में ज्यादा है।
शोपेनहावर ने उपनिषद का लैटिन अनुवाद पढा था जो फ्रांसीसी लेखक अंकेतिल दू पेरों (Anquetil du Perron) द्वारा दारा शिकोह के फारसी में सिरे-अकबर (महान रहस्य) से अनूदित था। वह उपनिषदों के दर्शन से इतने प्रभावित हुए कि उन्होने कहा कि उपनिषदों ने मानव का सर्वोच्च ज्ञान उत्पन्न किया है।
It is the most satisfying and elevating reading (with the exception of the original text) which is possible in the world; it has been the solace of my life and will be the solace of my death.साँचा:Citequote
ओप्नीखत् (Oupnekhat) (अर्थात उपनिषद) नामक पुस्तक सदा उनकी मेज पर पड़ी रहती थी और सोने के पहले वे उसे जरूर पढते थे। संस्कृत साहित्य को वह अपनी शताब्दी का सर्वोत्कृष्ट उपहार कहते थे। उन्होने भविष्यवाणी की थी कि उपनिषदों का ज्ञान और दर्शन ही पश्चिम का धर्म बन जायेगा।
अपने दर्शन के कारण शोपेनहावर जानवरों के अधिकार के प्रति बहुत संवेदन्शील हो गये थे।
१८३० एवं १८४० के दशकों में स्वयं शोपेनहावर एवं अन्य यूरोपीय विचारक शोपेनहावर के दर्शन एवं बौद्ध दर्शन (चार परम सत्य) में बहुत एकरूपता पाते थे।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.