![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2a/Amar_Sonar_Bangla_Music.svg/langhi-640px-Amar_Sonar_Bangla_Music.svg.png&w=640&q=50)
आमार शोनार बांग्ला
बांग्लादेश का राष्ट्रीय गान और माँ बंगाल के लिए एक भजन / From Wikipedia, the free encyclopedia
आमार सोनार बांग्ला (उच्च्रण: आमार शोनार बाङ्ला, अर्थ: मेरा सोने का बंगाल), बांग्लादेश का राष्ट्रगान है, जिसे गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था। यह बांग्ला भाषा में है। गुरुदेव ने इसे बंग भंग के समय सन १९०६ में लिखा था जब धर्म के आधार पर अंग्रेजों ने बंगाल को दो भागों में बांट दिया था। यह गीत बंगाल के एकीकरण के लिए माहौल बनाने के लिए लिखा गया था।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2a/Amar_Sonar_Bangla_Music.svg/320px-Amar_Sonar_Bangla_Music.svg.png)
स्वतन्त्र होने के बाद बांग्लादेश ने सन १९७२ में इस गीत की प्रथम दस पंक्तियों को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया।