आग्नेय भाषापरिवार
From Wikipedia, the free encyclopedia
ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाएँ या मोन-ख्मेर भाषाएँ या आग्नेय भाषाएँ दक्षिण-पूर्वी एशिया में विस्तृत एक भाषा परिवार है भाषाएँ भारत और बंगलादेश में जहाँ-तहाँ और चीन की कुछ दक्षिणी सीमावर्ती क्षेत्रों में भी बोलीं जाती हैं। इनमें केवल ख्मेर, वियतनामी और मोन का लम्बा लिखित इतिहास है और केवल ख्मेर और वियतनामी को अपने क्षेत्रों में सरकारी भाषा होने का दर्जा प्राप्त है। अन्य सभी भाषाएँ अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा बोली जाती हैं। कुल मिलाकर ऍथनोलॉग भाषा सूची में इस परिवार की १६८ सदस्य भाषाएँ गिनी गई हैं। भारत में खासी और मुण्डा भाषाएँ इस परिवार में आती हैं।
- इस भाषा-परिवार से भिन्न ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं के लिए, ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ देखें।
सामान्य तथ्य ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाएँ, भौगोलिक विस्तार: ...
ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाएँ | |
---|---|
आग्नेय भाषाएँ या मोन-ख्मेर भाषाएँ | |
भौगोलिक विस्तार: |
दक्षिण एवं दक्षिणपूर्वी एशिया |
भाषा श्रेणीकरण: | विश्व के मुख्य भाषा-परिवारों में से एक |
आदि-भाषा: | आदि-मोन-ख्मेर |
उपश्रेणियाँ: |
खसी–पलाउंगी
ख्मुई
पकानी
वियती-कतुई?
बहनारी
ख्मेर
पेआरी
अस्लियाई
मोनी
?शोम्पेन
|
आइसो ६३९-५: | aav |
ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाएँ |
बंद करें