अंतर्राष्ट्रीय मानक पुस्तक संख्या
From Wikipedia, the free encyclopedia
अन्तर्राष्ट्रीय मानक पुस्तक संख्यांक (अन्तर्राष्ट्रीय मानक पुस्तक सङ्ख्याङ्क ), जिसे आम तौर पर आई. एस. बी. एन. ("इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बुक नंबर" या ISBN) संख्यांक कहा जाता है। प्रत्येक पुस्तक को उसका अपना अनूठा संख्यांक (सीरियल नंबर) देने की विधि है। इस संख्यांक द्वारा विश्व में छपे किसी भी पुस्तक को खोजा जा सकता है और उसके बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पहले यह केवल उत्तर अमेरिका, यूरोप और जापान में प्रचलित था, परन्तु अब धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैल गया है। आई. एस. बी. एन. संख्यांक में 10 अंक हुआ करते थे, परन्तु 2007 के बाद से 13 अंक होते हैं।