अहोम
भारत के वाशिंदे, ताई कायस्थ जाति के वंशज / From Wikipedia, the free encyclopedia
अहोम (Pron: /ˈɑːhɑːm{{{2}}}ˈɑːhəm/, असमिया আহোম, Tai/Thai อาหม) लोग असम, भारत के वाशिंदे हैं। वे ताई जाति के वंशज हैं जो १२२० में अपने ताई राजकुमार चुकाफ़ा के साथ ब्रह्मपुत्र घाटी आये और छह सदियों तक इस क्षेत्र में अधिपत्य जमाया। चुकाफ़ा और उनके अनुयायियों ने असम में अहोम वंश की स्थापना की। चुकाफ़ा और उसे उत्तराधिकारियों ने अहोम साम्राज्य को ६ शताब्दी (१२२८-१८२६) तक चलाया और विस्तार किया। १८२६ में प्रथम एंग्लो-बर्मी युद्ध जीतने के बाद ब्रिटिश लोगों ने अहोम राजाओं के साथ यांडूबु संधि की और इस क्षेत्र में नियंत्रण स्थापित किया।
विशेष निवासक्षेत्र | |
---|---|
असम | 1.9 million |
अरुणाचल प्रदेश | 50,000 |
भाषाएँ | |
असमिया भाषा | |
धर्म | |
बहुसंख्यक: हिंदू धर्म अल्पसंख्यक: अहोम धर्म | |
सम्बन्धित सजातीय समूह | |
Shan, Tai groups |
आधुनिक अहोम लोग और उनकी संस्कृति मूलत: ताई संस्कृति, स्थानीय तिब्बती-बर्मी और के एक समधर्मी मिश्रण हैं। चुकाफ़ा के ताई अनुयायियों जो अविवाहित थे, उनमे से अधिकतरों ने बाद में स्थानीय समुदायों में शादी की। कालक्रम में तिब्बती-बर्मी बोलने वाले बोराही सहित कई जातीय समूह पूरी तरह से अहोम समुदाय में सम्मिलित हो गए। अहोम साम्राज्य ने अन्य समुदायों के लोगों को भी उनकी प्रतिभा की उपयोगिता के लिए तथा उनकी निष्ठा के आधार पर अहोम सदस्य के रूप में स्वीकार किया।
अहोम आबादी के एक तिहाई लोग अभी भी प्राचीन ताई धर्म फुरलांग का पालन करते हैं। २०वीं शताब्दी के मध्य तक अहोम लोगों के पुरोहित और उच्च वर्ग के लगभग ४००-५०० लोग अहोम भाषा ही बोलते थे। परन्तु अब अहोम भाषा बोलने वाले नहीं या नाममात्र को रह गए हैं। अहोम जनगोष्ठी के लिए यह एक चिंतनीय विषय है। अब फिर से आम जनता के बीच फिर से ताई अहोम भाषा को पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए विभिन्न ताई अहोम संगठनों द्वारा ऊपरी असम में ताई स्कूलों की स्थापना की जा रही है और बच्चों को ताई भाषा पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अनेकों ताई भाषा संस्थान जैसे- पी. के। बरगोहाईं ताई संस्थान, दक्षिण पूर्व एशियाई अध्ययन- गुवाहाटी, सेंट्रल ताई अकादमी-पाटसाकू (शिवसागर) हाल के दिनों में स्थापित हुए हैं। आने वाले दिनों में और अधिक ताई स्कूलों को असम भर में स्थापित करने की योजना है[1]।
२०वीं शताब्दी के अंत से अब तक, अहोम लोगों ने अपनी भाषा, संस्कृति और विरासत को पुनर्जीवित करने और लोगों में उत्सुकता जगाने के लिए विस्तृत अध्ययन और प्रचार-प्रसार किया है[2]। १९०१ के जनगणना के मुताबिक भारत में अहोम लोगों की कुल जनसंख्या १,७९,००० के आसपास थी। २०११ के जनगणना के मुताबिक अब भारत में अहोम लोगों की जनसंख्या २०,००,००० से ज्यादा है, परन्तु मूल अहोम जाति से अन्य जाति तथा उपजाति में परिवर्तित होने वाले लोगों की जनसंख्या इसमें जोड़ दे तो यह संख्या ८०,००,००० से ज्यादा हो जाएगी[3]।