असमिया चलचित्र
असम में स्थित फिल्म उद्योग / From Wikipedia, the free encyclopedia
असमिया चलचित्रपट या असमिया सिनेमा, असमिया भाषा का चलचित्र उद्योग है, जो मुख्य तौर पर असम (भारत) में देखा जाता है। इसकी शुरुआत १९३५ में ज्योतिप्रसाद आगरवाला द्वारा बनाई गई फिल्म जॉयमोती के साथ हुई।[1] उसके बाद असमिया चलचित्र का विकास करने में भाबेंदर नाथ सैकिया एवं जाहनू बरुआ प्रमुख हैंं। लंबे इतिहास और कलात्मक सफलताओं के बावजूद, असमिया सिनेमा भारत में राष्ट्रीय स्तर पर बहुत सफल नहीं रहा। हालाँकि असमिया फ़िल्मेंं कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। २१वीं सदी के शुरुआत में बड़े पर्दे पर बॉलीवुड शैली की असमिया फ़िल्में बनने लगीं। बाजार के पैमाने पर वह हिंदी चलचित्रों से बहुत पीछे है।