वन्य अभयारण्य
From Wikipedia, the free encyclopedia
अभयारण्य का अर्थ है अभय + अरण्य। अर्थात ऐसा अरण्य या वन जहां जानवर बिना किसी भय के रहते हैं । सरकार अथवा किसी अन्य संस्था द्वारा संरक्षित वन, पशु-विहार या पक्षी विहार को अभयारण्य कहते हैं। इनका उद्देश्य पशु, पक्षी या वन संपदा को संरक्षित करना, उसका विकास करना व शिक्षा तथा अनुसंधान के क्षेत्र में उसकी मदद लेना होता है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकरों ने राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव पशु विहार स्थापित किए। केंद्र सरकार ने कई परियजनाओं को संस्तुति प्रदान की,जिसका उद्देश्य इस गंभीर संकट में पड़े कुछ प्राणियों को सुरक्षा प्रदान करना है। मार्च 2020 तक भारत में 101 राष्ट्रीय पार्क, 553 वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरीज, 86 कंजर्वेशन रिज़र्व और 163 कम्युनिटी रिज़र्व हैं ।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (August 2019) स्रोत खोजें: "वन्य अभयारण्य" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |