![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d9/AfarDrape.jpg/640px-AfarDrape.jpg&w=640&q=50)
अफ़ार द्रोणी
अफ़्रीका के सींग के पास स्थित एक धंसा हुआ इलाक़ा / From Wikipedia, the free encyclopedia
अफ़ार द्रोणी, डनाकील द्रोणी या अफ़ार त्रिकोण अफ़्रीका के सींग के पास स्थित एक धंसा हुआ इलाक़ा है जो तीन देशों (इरीट्रिया, इथियोपिया और जिबूटी) में फैली हुई है। यह एक बंद जलसम्भर है जिसमें सिर्फ़ एक नदी (अवाश नदी) दाख़िल होती है जिसका पानी कुछ खारी झीलों में रुक जाता है। अफ़र द्रोणी महान दरार घाटी का सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्सा है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d9/AfarDrape.jpg/640px-AfarDrape.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a3/Danakil_726.jpg/640px-Danakil_726.jpg)