![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a0/International_Court_of_Justice_HQ_2006.jpg/640px-International_Court_of_Justice_HQ_2006.jpg&w=640&q=50)
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय
संयुक्त राष्ट्र का प्राथमिक न्यायिक अंग / From Wikipedia, the free encyclopedia
अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय (ISO 15919: Antararāṣtrīya Nyāyālaya ) संयुक्त राष्ट्र का प्रधान न्यायिक अंग है और इस संघ के पाँच मुख्य अंगों में से एक है। इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणा पत्र के अन्तर्गत हुई है। इसका उद्घाटन अधिवेशन 18 अप्रैल 1946 ई॰ को हुआ था। इस न्यायालय ने अन्तरराष्ट्रीय न्याय का स्थायी न्यायालय का स्थान ले लिया। न्यायालय हेग में स्थित है और इसका अधिवेशन छुट्टियों को छोड़ सदा चालू रहता है। न्यायालय के प्रशासन व्यय का भार संयुक्त राष्ट्र संघ पर है।
![]() संयुक्त राष्ट्र अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय | |
मुख्यालय | शान्ति महल (पीस पैलस), हेग |
सदस्य वर्ग | 193 सदस्य देश |
अधिकारी भाषाएं | अंग्रेजी, फ़्रांसीसी |
अध्यक्ष | जोआन डोनोग,अमेरिका |
जालस्थल | http://www.un.org |
1980 तक अन्तरराष्ट्रीय समाज इस न्यायालय का अधिक प्रयोग नहीं करता था, पर जब से अधिक देशों ने, विशेषतः विकासशील देशों ने, न्यायालय का प्रयोग करना शुरू किया है। फिर भी, कुछ अहम राष्ट्रों ने, जैसे कि संयुक्त राज्य, अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के निर्णयों को निभाना नहीं समझा हुआ है। ऐसे देश प्रत्येक निर्णय को निभाने का स्वयं निर्णय लेते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय न्यायलय में भारतीय प्रथम न्यायाधीश पेनिकल रामाराम थे|