Loading AI tools
1971 की रमेश सिप्पी की फ़िल्म विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
अंदाज़ 1971 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसका निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया है और लेखन का कार्य सलीम—जावेद, गुलज़ार और सचिन भौमिक ने किया। इसमें शम्मी कपूर, हेमामालिनी, राजेश खन्ना और सिमी गरेवाल हैं।
अंदाज़ | |
---|---|
अंदाज़ का पोस्टर | |
निर्देशक | रमेश सिप्पी |
लेखक |
सलीम—जावेद गुलज़ार (संवाद) |
पटकथा | सचिन भौमिक |
निर्माता | जी॰ पी॰ सिप्पी |
अभिनेता |
शम्मी कपूर, हेमामालिनी, राजेश खन्ना, सिमी गरेवाल |
संगीतकार | शंकर-जयकिशन |
प्रदर्शन तिथि |
1971 |
लम्बाई |
166 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
राज (राजेश खन्ना) और शीतल (हेमामालिनी) प्यार में हैं। लेकिन राज के पिता (अजीत) विरोध करते हैं, इसलिये वे एक साधारण मंदिर समारोह में शादी करते हैं। लेकिन राज के पिता इस विवाह का जोरदार विरोध करते हैं, और शीतल को स्वीकार करने से इनकार कर देते हैं। तब राज एक वाहन दुर्घटना में मारा गया अउर शीतल को गर्भवती और पूरी तरह से तबाह छोड़ गया। वह आखिरकार एक बच्चे दीपू (अलंकार जोशी) को जन्म देती है। शीतल तब रोजगार की तलाश करने लगती है, और एक शिक्षक के रूप में नौकरी पाती है। उनके छात्रों में से एक मुन्नी नाम की एक बच्ची है, जिसके पिता रवि (शम्मी कपूर) विधुर है। चूँकि उनकी परिस्थितियां समान हैं, वे बहुत करीब आते हैं, और आखिरकार शादी करने का फैसला करते हैं। लेकिन रवि की माँ (अचला सचदेव) इस विवाह के लिए विरोध करती हैं, और शीतल को संदिग्ध साधनों की महिला होने का आरोप लगाती हैं। इस बीच, एक ग्रामीण, महुवा (अरुणा ईरानी) आत्महत्या करती है, और ग्रामीणों ने रवि के ऊपर उंगली उठाई, जिसे महुवा पसंद करती थी।
सभी गीत हसरत जयपुरी द्वारा लिखित; सारा संगीत शंकर-जयकिशन द्वारा रचित।
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
---|---|---|---|
1. | "जिंदगी एक सफर है सुहाना" | किशोर कुमार | 4:27 |
2. | "जिंदगी एक सफर है सुहाना" | आशा भोंसले | 2:28 |
3. | "रे मामा रे मामा रे" | मोहम्मद रफी | 4:16 |
4. | "दिल उसे दो जो जान" | मोहम्मद रफी, आशा भोंसले | 7:18 |
5. | "हैं ना बोलो बोलो" | प्रतिभा, सुषमा श्रेष्ठ, मोहम्मद रफी, सुमन कल्याणपुर | 4:41 |
6. | "मुझे प्यास ऐसी प्यास" | आशा भोंसले | 4:58 |
वर्ष | नामित कार्य | पुरस्कार | परिणाम |
---|---|---|---|
1972 | शंकर-जयकिशन | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार | नामित |
हसरत जयपुरी ("जिंदगी एक सफर है सुहाना") | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार | जीत | |
किशोर कुमार ("जिंदगी एक सफर है सुहाना") | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार | नामित | |
आशा भोंसले ("जिंदगी एक सफर है सुहाना") | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार | नामित |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.