अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
From Wikipedia, the free encyclopedia
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है।[5] अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग ५७२ छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह | |
---|---|
केन्द्र-शासित प्रदेश | |
ऊपर-दाएं से दक्षिणावर्त: रॉस और स्मिथ द्वीप पर समुद्र तट; पोर्ट ब्लेयर में सेल्यूलर जेल; निकोबार द्वीपसमूह का हवाई दृश्य; अंडमान सागर के पास गोताखोरी | |
भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की स्थान | |
निर्देशांक (पोर्ट ब्लेयर): 11.68°N 92.77°E / 11.68; 92.77 | |
देश | भारत |
गठन | १ नवम्बर १९५६ |
राजधानी और सबसे बड़ा शहर | पोर्ट ब्लेयर |
जिले | 3 |
शासन | |
• उपराज्यपाल | एडमिरल (रेटेड) देवेंद्र कुमार जोशी |
• मुख्य सचिव | जितेंद्र नारायण, IAS |
• MP (लोक सभा) | बिष्णु पद रे |
• उच्च न्यायालय | कलकत्ता उच्च न्यायालय (पोर्ट ब्लेयर बेंच) |
क्षेत्रफल[1] | |
• कुल | ८२४९ किमी2 (3,185 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | 28वां |
जनसंख्या (२०१२)[2] | |
• कुल | ३८०,५२० |
• घनत्व | 46 किमी2 (120 वर्गमील) |
भाषाएं[3] | |
• राजभाषा | हिन्दी, अंग्रेज़ी[3] |
• बोली जाने वाली | करेन, बंगाली, तमिल, तेलुगू, हिन्दी, निकोबारी, मलयालम, सादरी, कुड़ुख, मुण्डा, खड़िया[4] |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+0५:३०) |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-AN |
मानव विकास सूचकांक (2019) | ०.७४१ (high) • 6वां |
वेबसाइट | www |
भारत का यह केन्द्र शासित प्रदेश हिंद महासागर में स्थित है और भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का हिस्सा है। यह इंडोनेशिया के आचेह के उत्तर में १५० किमी पर स्थित है तथा अंडमान सागर इसे थाईलैंड और म्यांमार से अलग करता है।[6] दो प्रमुख द्वीपसमूहों से मिलकर बने इस द्वीपसमूह को १०° उ अक्षांश पृथक करती है, जिसके उत्तर में अंडमान द्वीप समूह और दक्षिण में निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं। इस द्वीपसमूह के पूर्व में हिन्द महासागर और पश्चिम में बंगाल की खाड़ी स्थित है।
द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर एक अंडमानी शहर है।२०११ की भारत की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या ३७९,९४४ है। जिसमें २०२,३३० (५३.२५%) पुरुष तथा १७७,६१४ (४६.७५%) महिला है। लिेगानुपात प्रति १,००० पुरूषोंं में ८७८ महिला है।केवल १०% आबादी हीं निकोबार द्वीप में रहती है।[7]पूरे क्षेत्र का कुल भूमि क्षेत्र लगभग ८१४९ किमी² या १५०८ वर्ग मील है।