अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
From Wikipedia, the free encyclopedia
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है।[5] अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह | |
---|---|
केन्द्र-शासित प्रदेश | |
ऊपर-दाएं से दक्षिणावर्त: रॉस और स्मिथ द्वीप पर समुद्र तट; पोर्ट ब्लेयर में सेल्यूलर जेल; निकोबार द्वीपसमूह का हवाई दृश्य; अंडमान सागर के पास गोताखोरी | |
निर्देशांक (पोर्ट ब्लेयर): 11.68°N 92.77°E / 11.68; 92.77 | |
देश | भारत |
गठन | 1 नवम्बर 1956 |
राजधानी और सबसे बड़ा शहर | पोर्ट ब्लेयर |
जिले | 3 |
शासन | |
• उपराज्यपाल | एडमिरल (रेटेड) देवेंद्र कुमार जोशी |
• मुख्य सचिव | जितेंद्र नारायण, IAS |
• MP (लोक सभा) | कुलदीप राय शर्मा |
• उच्च न्यायालय | कलकत्ता उच्च न्यायालय (पोर्ट ब्लेयर बेंच) |
क्षेत्र[1] | 8249 किमी2 (3,185 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | 28वां |
जनसंख्या (2012)[2] | |
• कुल | 380,520 |
• घनत्व | 46 किमी2 (120 वर्गमील) |
भाषाएं[3] | |
• राजभाषा | हिन्दी, अंग्रेज़ी[3] |
• बोली जाने वाली | करेन, बंगाली, तमिल, तेलुगू, हिन्दी, निकोबारी, मलयालम, सादरी, कुड़ुख, मुण्डा, खड़िया[4] |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+05:30) |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-AN |
मानव विकास सूचकांक (2019) | 0.741 (high) • 6वां |
वेबसाइट | www |
भारत का यह केन्द्र शासित प्रदेश हिंद महासागर में स्थित है और भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का हिस्सा है। यह इंडोनेशिया के आचेह के उत्तर में 150 किमी पर स्थित है तथा अंडमान सागर इसे थाईलैंड और म्यांमार से अलग करता है।[6] दो प्रमुख द्वीपसमूहों से मिलकर बने इस द्वीपसमूह को 10° उ अक्षांश पृथक करती है, जिसके उत्तर में अंडमान द्वीप समूह और दक्षिण में निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं। इस द्वीपसमूह के पूर्व में हिन्द महासागर और पश्चिम में बंगाल की खाड़ी स्थित है।
द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर एक अंडमानी शहर है।2011 की भारत की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 379,944 है।जिसमें 202,330 (53.25%) पुरुष तथा 177,614 (46.75%) महिला है। लिेगानुपात प्रति 1,000 पुरूषोंं में में 878 महिला है।केवल 10% आबादी हीं निकोबार द्वीप में रहती है।[7]पूरे क्षेत्र का कुल भूमि क्षेत्र लगभग 8249 किमी² या 2508 वर्ग मील है।