Map Graph

बाग़-ए-बाबर

बाग़-ए-बाबर मुगल सम्राट बाबर का मकबरा परिसर है। यह काबुल आने वाले पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्‍थान है। इसी बाग में प्रथम मुगल बादशाह बाबर की कब्र है। यह पार्क कई बगीचों को मिलाकर बनाया गया है। इस बाग की बाहरी दीवार का पुनर्निर्माण २००५ ई. में पुरानी शैली में ही किया गया था। इस दीवार को १९९२-९६ ई. में युद्ध के दौरान क्षति पहुंची थी। यह बाग काबुल के चेचलस्‍टन क्षेत्र में स्थित है। बाबर की मृत्‍यु के बाद उन्‍हें आगरा में दफनाया गया था। लेकिन बाबर की यह इच्‍छा थी कि उन्‍हें काबुल में दफनाया जा। इस कारण शेरशाह सूरी ने उनकी इच्‍छानुसार उन्‍हें काबुल लाकर इस बाग में गया। इसी बाग की प्रेरणा से भारत में मुगल बादशाहों ने कई बागों का निर्माण करवाया था।

लेख पढ़ें
चित्र:Kabul_Baghe_Babur.jpgचित्र:Kabul_Baghe_Babur_hill.jpgचित्र:Mosque_at_Baghi_Babur_in_Kabul.jpgचित्र:Kabul_Babur_tomb.jpgचित्र:Kabul_Baghe_Babur_tomb.jpgचित्र:Kabul_Baghe_Babur_mosque.jpgचित्र:Fictional_flag_of_the_Mughal_Empire.svg
Top Questions
AI generated

के लिए शीर्ष तथ्य सूची बाग़-ए-बाबर

इस लेख का सारांश दें

क्या बाग़-ए-बाबर के बारे में एकमात्र सबसे रोचक तथ्य है?

बाग़-ए-बाबर के चारों ओर कोई विवाद है क्या?

और सवाल