Map Graph

पोरवोरिम

पोरवोरिम (Porvorim) भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा ज़िले की बारदेज़ तालुका में स्थित एक नगर है। यह गोवा की वैधानिक राजधानी है और मांडवी नदी के उत्तरी तट पर बसा हुआ है। राज्य की प्रशासनिक राजधानी पणजी नदी के दूसरे तट पर स्थित है। पोरवोरिम को पणजी का उपनगर माना जाता है, और यह मुम्बई-गोआ महामार्ग एनएच-17 पर स्थित होने के कारण एक उच्चवर्गीय आवासीय केन्द्र माना जाता है। पोरवोरिम, गोवा की राजधानी पणजी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आधिकारिक रूप से यह एक गाँव है, लेकिन जिस प्रकार की सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध हैं वह किसी कस्बे या छोटे नगर से कम नहीं हैं। पोरवोरिम सड़कों द्वारा अच्छे से जुड़ा हुआ है। यहाँ बहुत तेज़ी से आधारभूत-संरचनाओं का विकास हो रहा है जैसे अस्पताल, विद्यालय, होटल और महामार्ग इत्यादि।

लेख पढ़ें
चित्र:India_Goa_location_map.svg
Top Questions
AI generated

के लिए शीर्ष तथ्य सूची पोरवोरिम

इस लेख का सारांश दें

क्या पोरवोरिम के बारे में एकमात्र सबसे रोचक तथ्य है?

पोरवोरिम के चारों ओर कोई विवाद है क्या?

और सवाल