अल्जीरिया

अफ्रीका महाद्वीप में स्थित एक देश विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

अल्जीरिया

अल्जीरिया (अरबी: الْجَزَائِر, बर्बर: ⴷⵣⴰⵢⴻⵔ), अधिकारिक तौर पर अल्जीरिया जनवादी लोकतांत्रिक गणराज्य और जिसको रसमी तौर पर लोकतंत्रीय और लोग-प्यारा अलजीरियायी गणराज्य[12] भी कहा जाता है, अफ़्रीका के मघरेब क्षेत्र में स्थित एक देश है जिसकी राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर अल्जीयर्स है।

सामान्य तथ्य अल्जीरिया जनवादी लोकतांत्रिक गणराज्य الْجُمْهُورِيَّة الْجَزَائِرِيَّة الدِّيمُقْرَاطِيَّة الشَّعْبِيَّةُ ⵟⴰⴳⴷⵓⴷⴰ ⵜⴰⵎⴻⴳⴷⴰⵢⵜ ⵜⴰⵖⴻⵔⴼⴰⵏⵜ ⵜⴰⵣⵣⴰⵢⵔⵉⵜ, राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर ...
अल्जीरिया जनवादी लोकतांत्रिक गणराज्य

الْجُمْهُورِيَّة الْجَزَائِرِيَّة الدِّيمُقْرَاطِيَّة الشَّعْبِيَّةُ
ⵟⴰⴳⴷⵓⴷⴰ ⵜⴰⵎⴻⴳⴷⴰⵢⵜ ⵜⴰⵖⴻⵔⴼⴰⵏⵜ ⵜⴰⵣⵣⴰⵢⵔⵉⵜ
Thumb
प्रतीक
ध्येय वाक्य: "بِالشَّعْبِ و لِلشَّعْبِ"
("लोगों द्वारा और लोगों के लिए")[1][2]
राष्ट्रगान: "قَسَمًا"
("हम शपथ लेते हैं")[3]
Thumb
राजधानी
एवं सबसे बड़ा शहर
अल्जीयर्स
आधिकारिक भाषा(एँ)[4]
विदेशी भाषा
नृजातीय समूह
[5]
  • 99% अरब-बर्बर[a]
  • 1% ओर
निवासीनामअल्जीरियाई
सरकारएकात्मक अर्द्ध राष्ट्रपति गणराज्य
अब्देलाज़िज़ बौतेफ़्लिका
अब्देलमालेक सेल्लाल
विधानमंडलसंसद
राष्ट्र की परिषद
लोगों की राष्ट्रीय सभा
स्वतंत्रता फ़्रान्स से
 मान्यता प्राप्ति
3 जुलाई 1962
 घोषित
5 जुलाई 1962
क्षेत्रफल
 कुल
2,381,741 कि॰मी2 (919,595 वर्ग मील) 10th)
 जल क्षेत्र (%)
उपेक्षणीय
जनसंख्या
 2012 आकलन
37,900,000[6]
 2008 जनगणना
34,080,030[7]
 जनघनत्व
14.6/किमी2 (37.8/मील2) (206वाँ)
GDP (PPP)2012 प्राक्कलन
 कुल
$272.866 बिलियन[8] (47वाँ)
 प्रति व्यक्ति
$7,477[8] (100वाँ)
GDP (सांकेतिक)2012 प्राक्कलन
 कुल
$207.794 बिलियन[8] (49th)
 प्रति व्यक्ति
$5,693[8] (93वाँ)
गिनी (1995)35.3[9]
मध्यम
HDI (2013) 0.713[10]
उच्च · 93वां
मुद्राअल्जीरियाई दीनार (DZD)
समय मंडलCET (UTC+01)
वाहन चलते हैंदाएँ[11]
दूरभाष कोड+213
ISO 3166 कोडDZ
इंटरनेट TLD
  • .dz
  • الجزائر.
बंद करें

वर्तमान अल्जीरिया का क्षेत्र बहुत सारी प्राचीन सभ्यताएँ, जैसे अतेर्यायी और कैपसियन, की पृष्ठभूमि थी। इस इलाक़े पर बहुत सल्तनतों और राज्य-कुलों का शासन रहा है जिस में नुमिदियायी, करथागिन्यायी, रोमन, वंडल, बिज़ांतीन, अरबी उमय्यद, बर्बर फ़ातिमीद और अलमोहाद और पीछे के तुर्की ओटोमन शामिल हैं।

अल्जीरिया 48 सूबों और 1541 प्रगणों वाला अर्द्ध राष्ट्रपति प्रधान गणराज्य है। 3.7 करोड़ से अधिक आबादी से यह विश्व का 34वाँ सबसे बढ़ आबादी वाला देश है। भाषायी तौर पर यह अरबी मुल्क है जिसकी कुछ स्थानिक बोलियाँ (उपभाषाएँ) हैं। इसकी अर्थ व्यवस्था तेल-आधारित है जो डच रोग (अर्थ-शात्र की एक धारणा) से प्रभावित है। सोनातराच, जो कि राष्ट्रीय तेल-कंपनी है, अफ्रीका में सबसे बड़ी है। इसकी सेना अफ्रीका और अरब-जगत में मिस्र के बाद सबसे बड़ी है और रूस और चीन इसके युद्धनैतिक एहतियाती मुल्क और सस्तर पूर्तिकर्ता हैं।

2,381,741 वर्ग कि॰मी के क्षेत्रफ़ल से यह दुनिया का दसवाँ सबसे बड़ा मुल्क है[13]। इसकी सीमाएँ उत्तर-पूर्व में ट्यूनीशिया, पूर्व में लीबिया, पश्चिम में मोरक्को, दक्षिण-पश्चिम में पश्चिमी सहारा, मारिटेनिया और माली, दक्षिण-पूर्व में नाइजर और उत्तर में भू-मध्य सागर से लगती हैं। अन्दाज़े के अनुसार 2012 तक इसकी कुल आबादी 3.79 करोड़ है[14]। यह अफ़्रीकी संघ, अरब संगठन, तेल निरयाती मुल्कों का संगठन और संयुक्त राष्ट्र का सदस्य और अरब मघरेब संघ का संस्थापिक सदस्य है।

पोषाख व वेशभूषा

देश का नाम अल्जीयर्स शहर से आया है। सबसे अधिक प्रचलित नाम-उतपत्ति शहर का नाम अल-जज़ायर (الجزائر, "द्वीप/टापू") से जोड़ती है, जो इस सहर के पुराने नाम जज़ायर बनी मज़घाना (جزائر بني مزغنة, "मज़घाना कबीले के टापू") का कतरे हुआ रूप है[15][16], जिसको अल-इदरीसी जैसे मध्य-काली भुगोल-शास्त्री के ईस्तेमाल करते थे। कुछ ओर लोग इसकी उत्पत्ति "Ldzayer" से मानते हैं जो इस देश का मघरेबी अरबी और बर्बर में नाम है जो शायद ज़िरीद राज-कुल के राजा और अल्जीयर्स के संस्थापक धान इब्न-मंद के साथ सम्बन्धित है।[17]

इतिहास

अल्जीरिया का इतिहास

पूर्व इतिहास

पुराने समय में अल्जीरिया को सल्तनत नोमेडिया कहा जाता था। उसके लोग नोमेडियन कहते थे। इस साम्राज्य के संबंध उस समय के प्राचीन यूनान और रोमन राष्ट्रों के साथ थे। इस क्षेत्र उपजाऊ क्षेत्र के रूप में जाना जाता था और यहाँ के लोग गढ़ सवारी विशेषज्ञ थे। उत्तरी अफ्रीका के स्थानीय लोग अंततः बर्बर बने। 1000 में कर्ताजना जनजातियों तट के साथ समुदाय बसाने शुरू कर दिया। बर्बर जनजातियों ने अवसर पाकर कर्ताजनों से आज़ादी पा ली और बर्बर सामराज्य की स्थापना हुई। 200 में इस क्षेत्र में रोमन साम्राज्य ने क़ब्ज़ा कर लिया। लेकिन जब 476 ई॰ में पश्चिमी रोमन राज्य का पतन हुआ तो बर्बर फिर से आज़ाद हो गए। बाद में यहाँ वन्दाल जनजातियों ने क़ब्ज़ा कर लिया जो बिज़ांतीनों आगमन तक क़ायम रहा। बिज़ांतीनों यहाँ 8 वीं शताब्दी तक मौजूद रहे तो अरब यहाँ क़ाबिज़ हो गए।

मध्य युगीन

यह भी देखिए

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.