Loading AI tools
विज्ञान शिक्षा के लिए होमी भाभा सेंटर विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केन्द्र (HBCSE; एचबीसीएसई) मुम्बई स्थित टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान का एक राष्ट्रीय केन्द्र है। देश में विज्ञान और गणित शिक्षा में समता और उत्कृष्टता को बढावा देना, तथा जनमानस में वैज्ञानिक प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना इस केन्द्र के ध्येय हैं।
होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र | |
---|---|
स्थापित | १९७४ |
प्रकार: | अनुसंधान संस्थान |
निदेशक: | प्रोफेसर हेमचंद्र प्रधान |
अवस्थिति: | मुंबई, भारत |
परिसर: | शहरी |
जालपृष्ठ: | http://www.hbcse.tifr.res.in |
इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए यह केन्द्र कई तरह के परस्पर सम्बद्ध कार्यों में संलग्न है जैसे-
केन्द्र का अनुसंधान एवं विकास कार्य विज्ञान शिक्षा के संज्ञानात्मक और सामाजिक पहलुओं तथा विज्ञान के इतिहास से सुविज्ञ है। होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केन्द्र गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान तथा खगोल-विज्ञान में ओलंपियाड का राष्ट्र का अग्रणी केन्द्र है।
केन्द्र के परिसर में उत्कृष्ट आधारभूत सुविधाएँ मौजूद हैं:
होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केन्द्र की उत्पत्ति 1960 के दशक के अंत में हुई, जब टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान के कुछ वैज्ञानिकों ने देश में विज्ञान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने में रुचि दिखाई। इन वैज्ञानिकों ने अपनी स्वेच्छा से मुम्बई नगर निगम के स्कूलों तथा मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक कार्यक्रम शुरू किए। जैसे-जैसे गतिविधियाँ बढ़ती गईं, एक ऐसी संस्था के सहयोग की ज़रूरत महसूस हुई जो व्यवस्थित रूप से क्षेत्र-परियोजनाओं को पूरा करे, विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में प्रासंगिक बुनियादी अनुसंधान करे और अच्छी शैक्षिक सामग्री प्रकाशित करे।
होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केन्द्र की स्थापना 1974 में टी.आई.एफ.आर. की घटक इकाई के रूप में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के अनुदान से हुई। पहले सात वर्ष एच.बी.सी.एस.ई. को ट्रस्ट द्वारा वित्तीय सहयोग मिला; कालांतर में परमाणु ऊर्जा विभाग ने इसे टी.आई.एफ.आर के एक भाग के रूप में समर्थन दिया। एच.बी.सी.एस.ई. अब टीआईएफआर. के प्राकृतिक विज्ञान विद्यालय के अधीन एक राष्ट्रीय केन्द्र है जो विज्ञान और गणित शिक्षा में शोध एवं विकास हेतु समर्पित है।
अक्टूबर 1992 में एच.बी.सी.एस.ई. नाना चौक म्युनिसिपल स्कूल की अपनी अस्थायी स्थिति से अणुशक्ति नगर स्थित अपने नए परिसर में स्थानांतरित हुआ। परिसर में अच्छी बुनियादी सुविधाएँ और प्रशासनिक सेवाएँ उपलब्ध हैं। एच.बी.सी.एस.ई. स्टाफ भौतिकीय, जीवन तथा व्यावहारिक अनुशासनों का एक व्यापक स्पेक्ट्रम प्रदर्शित करता है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.