हालिशहर

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

हालिशहरmap


हालीशहर (बांग्ला: হালিশহর; हालिशॉहॊर्) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर चौबीस परगना जिला में अवस्थित एक नगर है, जो कि पश्चिम बंगाल पुलिस के बीजपुर थाने के अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र कोलकाता के महानगरीय विस्तार का हिस्सा है, तथा कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत आता है।

सामान्य तथ्य हालीशहर, देश ...
हालीशहर
नगर
Thumb
हालीशहर स्टेशन
Thumb
हालीशहर
पश्चिम बंगाल में अवस्थिति
निर्देशांक: 22°55′11.8″N 88°26′11″E
देश भारत
राज्यपश्चिम बंगाल
ज़िलाउत्तर २४ परगना जिला
नाम स्रोतशहर के बड़ी हवेलियों के कारण
शासन
  प्रणालीनगर पालिका
  सभाहालीशहर नगर पालिका
क्षेत्रफल
  कुल8.29 किमी2 (3.20 वर्गमील)
ऊँचाई15 मी (49 फीट)
जनसंख्या (2011)
  कुल1,24,939
  घनत्व15,000 किमी2 (39,000 वर्गमील)
भाषाएँ
  औपचारिकबंगला
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड743136'`
दूरभाष कोड+9133
वेबसाइटhalisaharmunicipality.org
बंद करें

स्थिति

हालीशहर उत्तर 24 परगना ज़िले में, हुगली नदी के किनारे, पश्चिम बंगाल के कल्याणी शहर से लगभग 3 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की ओर, और कोलकाता के मध्य से करीब 60 किलोमीटर उत्तर की ओर अवस्थित है। यह हुगली नदी के किनारे बण्डेल शहर के दूसरे छोर पर स्थित है।[1] यह रेलमार्ग और सड़क मार्ग से आसपास के क्षेत्रों से व देश के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा है। हालीशहर रेलवे स्टेशन, कोलकाता उपनगरीय रेल तंत्र का हिस्सा है। तथा कल्याणी एक्सप्रेसवे द्वारा यह कोलकाता से जुड़ा है। इसके अलावा, जुबली ब्रिज की मदद से तथा जल एवं वाहन की सुविधा से नदी के दूसरे छोर तक यातायात की जा सकती है।

भूगोल

हालीशहर का क्षेत्रफल 8.29 वर्ग किलोमीटर है। यह उत्तर २४ परगना ज़िले में हुगली नदी के किनारे, पश्चिम बंगाल के बण्डेल शहर के दूसरी ओर समुद्र तल से 15 मीटर ऊपर अवस्थित है। यहाँ के मौसम पर मॉनसून का काफी महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।

जनसांख्यिकी

साल 2011 के जनगणना के अनुसार हालीशहर की कुल शहरी जनसंख्या 124939 है और आसपास के उपशहरी इलाका को मिला के कुल जनसंख्या 124939 हो जाती है। जनसंख्या के हिसाब से यह भारत का 380वाँ शहर है। जनगणना आँकड़ा के अनुसार इस शहर में लिंगानुपात 908 और साक्षरता दर 88.36% है।[2]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.