Loading AI tools
हंस एक पक्षी है। भारतीय साहित्य में इसे बहुत विवेकी पक्षी माना जाता है। और ऐसा विश्वास है कि यह नी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
हंस (Swan) अनैटिडाए कुल के जलपक्षियों के सिग्नस (Cygnus) वंश के पक्षी होते हैं। वर्तमान विश्व में इसकी 6 जीवित जातियाँ हैं, हालांकि इसकी कई अन्य जातियाँ भी थीं जो विलुप्त हो चुकी हैं। हंस का बत्तख और कलहंस से जीववैज्ञानिक सम्बन्ध है, लेकिन हंस इन दोनों से आकार में बड़े और लम्बी गर्दन वाले होते हैं। नर और मादा हंस आमतौर पर जीवन-भर के लिए जोड़ा बनाते हैं।[1][2][3][4]
हंस Swan | |
---|---|
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | पक्षी (Aves) |
गण: | ऐन्सरीफोर्मीस (Anseriformes) |
कुल: | अनैटिडाए (Anatidae) |
उपकुल: | ऐन्सरिनाए (Anserinae) |
वंश: | सिग्नस (Cygnus) गारसौल्ट,1764 |
प्रकार जाति | |
सिग्नस सिग्नस (Cygnus cygnus) लीनियस, 1758 | |
जातियाँ | |
6 जीवित |
अपनी सुंदरता और लम्बी यात्राओं के लिए हंसों को कई संस्कृतियों में महत्व मिला है। भारतीय साहित्य में इसे बहुत विवेकी पक्षी माना जाता है। और ऐसा विश्वास है कि यह नीर-क्षीर विवेक (पानी और दूध को अलग करने वाला विवेक) से युक्त है। यह विद्या की देवी सरस्वती का वाहन है। ऐसी मान्यता है कि यह मानसरोवर में रहते हैं। हंसों को आजीवन जोड़ा बनाने के लिए भी प्रेम-सम्बन्ध और विवाह का प्रतीक माना गया है।
उपवंश | छवि | वैज्ञानिक नाम | साधारण नाम | विवरण | वितरण |
---|---|---|---|---|---|
ओलोर Olor |
Cygnus olor | मूक हंस Mute swan |
यूरेशिया में हूपर हंस से दक्षिणी क्षेत्रों में मिलने वाली | यूरोप से दक्षिणी रूस, चीन और सागर-तटस्थ रूस | |
चेनोपिस Chenopis |
Cygnus atratus | काला हंस Black swan |
मौसम के अनुसार जगह-जगह प्रवास करने वाला, काला शरीर और लाल चोंच | आस्टेलिया (मानवों द्वारा न्यू ज़ीलैण्ड, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन में भी स्थापित) | |
स्टेनेलाइडीस Sthenelides |
Cygnus melancoryphus | काला-गला हंस Black-necked swan |
दक्षिण अमेरिका | ||
सिग्नस Cygnus |
Cygnus cygnus | हूपर हंस Whooper swan |
उत्तरी यूरेशिया में प्रजनन और सर्दियों में दक्षिणी यूरोप व पूर्वी एशिया में निवास | ||
Cygnus buccinator | ट्रम्पेटर हंस Trumpeter swan |
उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा हंस, देखने में हूपर हंस से मिलता-जुलता, शिकार के कारण विलुप्ति की कागार पर था लेकिन अब संख्या बढ़ गई है | उत्तर अमेरिका | ||
Cygnus columbianus | टुण्ड्रा हंस Tundra swan |
आर्कटिक टुण्ड्रा में प्रजनन और सर्दियों में यूरेशिया और उत्तर अमेरिका के कम-ठंडे क्षेत्रों में निवास, इसकी दो उपजातियाँ मानी जाती हैं:
|
उत्तर अमेरिका, यूरेशिया | ||
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.