Loading AI tools
श्रीलंका का बन्दरगाह नगर विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
हम्बनटोटा (सिंहली: හම්බන්තොට, तमिल: அம்பாந்தோட்டை) श्रीलंका के दक्षिणी प्रान्त में स्थित हम्बनटोटा जिले का मुख्यालय है। यह पिछड़ा हुआ क्षेत्र २००४ में हिन्द महासागर में आयी सुनामी से बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। इस समय इस नगर में बहुत सी विकास परियोजनाएँ चल रही हैं जिसमे जिसमे बन्दरगाह तथा अन्तरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र भी शामिल हैं। इसके अतरिक्त कुछ अन्य परियोजनाएँ जैसे हम्बनटोटा क्रिकेट स्टेडियम श्रीलंका सरकार के हम्बनटोटा को राजधानी कोलम्बो के बाद दूसरा सबसे बड़ा नगर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।[1]
हम्बनटोटा හම්බන්තොට அம்பாந்தோட்டை मगमपुरा මාගම්පුර மாகம்புர | |
---|---|
कस्बा | |
हम्बनटोटा प्रशासनिक भवन | |
निर्देशांक: 06°07′28″N 81°07′21″E | |
देश | श्रीलंका |
प्रान्त | दक्षिणी प्रान्त |
जिला | हम्बनटोटा जिला |
ऊँचाई | 1 मी (3 फीट) |
जनसंख्या (2001) | |
• कुल | 11,213 |
समय मण्डल | +05:30 |
दूरभाष कोड | 047 |
रूहाना साम्राज्य की स्थापना के पश्चात यहाँ पर सियाम, चीन तथा इण्डोनेशिया से बहुत से पर्यटक व व्यापारी आते थे तथा अपने जहाज का लंगर एक बन्दरगाह गोदावाया, अम्बलनटोटा में डालते थे। इन व्यापारियों की बड़ी नावों तथा जहाजों को "सम्पन" तथा "टोटा" कहते थे जिसका अर्थ बन्दरगाह या लंगर डालने का स्थान होता है। इस कारण से इस क्षेत्र का नाम "सम्पनटोटा" पड़ गया। कुछ समय बाद इस क्षेत्र का नाम हम्बनटोटा हो गया।[2]
हम्बनटोटा श्रीलंका के पारम्परिक दक्षिण क्षेत्र में है जो कि रूहाना नाम से जाना जाता था। प्राचीन काल में इस क्षेत्र में समृद्ध सभ्यता फली-फूली थी। प्राचीन काल से मिले प्रमाण बताते हैं कि यह क्षेत्र उपजाऊ भूमि तथा अति विशाल सिचाईं जाल से परिपूर्ण था। हम्बनटोटा को बहुत से नामों जैसे 'महागामा', 'रूहाना' व 'दोलोस दाहस राटा' से भी जाना जाता था।
ईसा पूर्व २०० के आस-पास अनुराधापुरा के उत्तर मध्य क्षेत्र में अनुराधापुरा साम्राज्य फला फूला। अपने भाई व सम्राट देवानामपिया तिस्सा से विवाद के बाद राजा महानागा ने श्रीलंका के दक्षिण में रूहाना साम्राज्य की स्थापना की। इस क्षेत्र ने श्रीलंकाई बौद्धों के संस्कृति विकास में प्रमुख भूमिका निभाई। हम्बनटोटा के ही निकट तिस्सामहारामा का बौद्ध मन्दिर जहाँ भगवान बुद्ध का पवित्र दाँत रखा है।[3]
१८०१ से १८०३ ईस्वी के करीब अंग्रेजों ने यहाँ की पत्थरीली भूमि पर प्रकाश स्तम्भ के साथ मार्टेलो टाॅवर का निर्माण किया जहाँ से हम्बनटोटा का समुद्र दिखता है। इस टाॅवर के निर्माता कैप्टन गोपर थे जिन्होंने पूर्व में बने डचों के मिट्टी के किले के स्थान पर यह टाॅवर बनवाया।
२ अगस्त से ९ सितम्बर १९०३ के मध्य कैंडी युद्ध के दौरान सिलोन नेटिव इन्फैंट्री के जे॰ प्रेन्डरगास्ट हम्बनटोटा में ब्रिटिश सेना के नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने स्नो जहाज मिनरेवा की मदद से आक्रमण को टाल दिया[4] तथा उपनिवेश की सफलापूर्वक रक्षा की।[5] यह एकमात्र घटना थी जब किसी टाॅवर के माध्यम से किसी आक्रमण को टाला गया हो।
वर्जिनिया वुल्फ़ के पति लियोनार्ड वुल्फ़ हम्बनटोटा के १९०८ से १९११ के मध्य औपनिवेशिक प्रशासक रहे हैं।
२००४ में हिन्द महासागर में आयी सुनामी ने हम्बनटोटा नगर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। इस आपदा में ४५०० से अधिक लोग मारे गये।[6]
कोपेन जलवायु वर्गीकरण के अनुसार हम्बनटोटा की उष्णकटिबंधीय सवाना जलवायु है। यहाँ सही अर्थों में शुष्क मौसम नहीं होता परन्तु फिर भी अन्य महीनों की तुलना में जनवरी से मार्च तथा जून से अगस्त तक अपेक्षाकृत कम वर्षा होती है। भारी वर्षा अक्टूबर से नवम्बर के मध्य होती है। नगर में औसतन 1,050 मिलीमीटर (41 इंच) वार्षिक वर्षा होती है। हम्बनटोटा का तापमान पूरे वर्ष भर लगभग सामान रहता है जिसकी सीमा 26.3 °से. (79.3 °फ़ै) (जनवरी में) तथा 28.1 °से. (82.6 °फ़ै) (अप्रैल से मई में) के मध्य में रहती है।
हम्बनटोटा (1961–1990, अधिकतम 1869–वर्तमान) के जलवायु आँकड़ें | |||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
माह | जनवरी | फरवरी | मार्च | अप्रैल | मई | जून | जुलाई | अगस्त | सितम्बर | अक्टूबर | नवम्बर | दिसम्बर | वर्ष |
उच्चतम अंकित तापमान °C (°F) | 34.7 (94.5) |
35.0 (95) |
35.3 (95.5) |
36.0 (96.8) |
36.4 (97.5) |
37.2 (99) |
36.2 (97.2) |
39.2 (102.6) |
36.0 (96.8) |
36.9 (98.4) |
36.7 (98.1) |
34.8 (94.6) |
39.2 (102.6) |
औसत उच्च तापमान °C (°F) | 29.8 (85.6) |
30.2 (86.4) |
30.9 (87.6) |
31.2 (88.2) |
30.7 (87.3) |
30.3 (86.5) |
30.6 (87.1) |
30.1 (86.2) |
29.9 (85.8) |
30.1 (86.2) |
29.9 (85.8) |
29.6 (85.3) |
30.3 (86.5) |
दैनिक माध्य तापमान °C (°F) | 26.3 (79.3) |
26.6 (79.9) |
27.4 (81.3) |
28.1 (82.6) |
28.1 (82.6) |
27.7 (81.9) |
27.6 (81.7) |
27.4 (81.3) |
27.2 (81) |
27.1 (80.8) |
26.8 (80.2) |
26.5 (79.7) |
27.2 (81) |
औसत निम्न तापमान °C (°F) | 22.8 (73) |
23.0 (73.4) |
23.9 (75) |
25.0 (77) |
25.5 (77.9) |
25.1 (77.2) |
24.7 (76.5) |
24.6 (76.3) |
24.5 (76.1) |
24.2 (75.6) |
23.6 (74.5) |
23.3 (73.9) |
24.2 (75.6) |
निम्नतम अंकित तापमान °C (°F) | 17.7 (63.9) |
15.6 (60.1) |
17.4 (63.3) |
18.9 (66) |
19.5 (67.1) |
21.2 (70.2) |
21.2 (70.2) |
20.1 (68.2) |
20.6 (69.1) |
20.2 (68.4) |
19.6 (67.3) |
18.2 (64.8) |
15.6 (60.1) |
औसत वर्षा मिमी (इंच) | 58 (2.28) |
47 (1.85) |
66 (2.6) |
95 (3.74) |
89 (3.5) |
59 (2.32) |
48 (1.89) |
55 (2.17) |
71 (2.8) |
151 (5.94) |
188 (7.4) |
118 (4.65) |
1,045 (41.14) |
औसत वर्षण दिवस (≥ 1.0 mm) | 5 | 3 | 5 | 8 | 8 | 7 | 6 | 5 | 7 | 10 | 12 | 9 | 85 |
औसत सापेक्ष आर्द्रता (%) (at Daytime) | 71 | 71 | 72 | 75 | 78 | 77 | 75 | 76 | 77 | 76 | 77 | 76 | 75 |
माध्य मासिक धूप के घण्टे | 207.7 | 200.6 | 248.0 | 237.0 | 235.6 | 201.0 | 204.6 | 201.5 | 207.0 | 192.2 | 189.0 | 217.0 | 2,541.2 |
माध्य दैनिक धूप के घण्टे | 6.7 | 7.1 | 8.0 | 7.9 | 7.6 | 6.7 | 6.6 | 6.5 | 6.9 | 6.2 | 6.3 | 7.0 | 7.0 |
स्रोत #1: NOAA[7] | |||||||||||||
स्रोत #2: डोएचर वेटरडाईनस्ट (वर्षा दिवस, 1968–1990 तथा साफ़ मौसम, 1962–1977),[8] मेटियो क्लाइमेट (उच्च व निम्न तापमान रिकॉर्ड)[9] |
सीमेंट की पिसाई व खाद का उद्योग लगाया गया है। हम्बनटोटा की मुख्य विशेषता यहाँ के नमक के विशाल मैदान हैं। यह कस्बे में बड़ी मात्रा में नमक का उत्पादन होता है।[3] प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने यहाँ पर 15,000 एकड़ के विशेष आर्थिक क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव दिया है।[10][11][12] इन आर्थिक क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों को प्रशिक्षण देने हेतु 2017 में चीन की मदद से एक व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना भी की गयी है।[13] प्रधानमंत्री ने एक समझौते के अन्तर्गत यहाँ के बन्दरगाह को चीनी व्यापारियों को पट्टे पर दे दिया है, जिससे हम्बनटोटा चीन की अति महत्वकांक्षी योजना "वन बेल्ट वन रोड" में शामिल हो गया है।[14]
मटाला राजपक्षा अन्तरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र मटाला में स्थित है जो कि हम्बनटोटा से 18 कि॰मी॰ (59,000 फीट) उत्तर में स्थित है। मार्च 2013 से शुरू हुआ यह विमानक्षेत्र कोलम्बो के भण्डारनायके अन्तरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र के बाद दूसरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है।[15]
यहाँ पर ए2 राजमार्ग कोलम्बो को हम्बनटोटा से गाल्ल और मटारा के रास्ते जोड़ता है।
मटारा-कटरागामा बड़ी रेलवे लाइन परियोजना पर 2006 से काम चल रहा है जिसकी अनुमानित लागत $91 मिलियन है।[16]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.