शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

सेंट पीटर्सबर्ग

रूस का संघीय नगर एवं पूर्व राजधानी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

सेंट पीटर्सबर्ग
Remove ads

सेंट पीटर्ज़बर्ग (रूसी: Санкт-Петербург साङ्क्त प्येत्येर्बूर्क) नेवा नदी के तट पर स्थित रूस का, मॉस्को के बाद दूसरा सबसे आबादी वाला एक प्रसिद्ध नगर है। इसकी स्थापना 27 मई [ओ.एस. 16 मई] 1703 को रूस के राजा पीटर महान द्वारा किया गया था। 1713-1728 और 1732-1918 की अवधि के दौरान, सेंट पीटर्सबर्ग रूसी साम्राज्य की राजधानी थी। 1918 में, केंद्र सरकार के निकाय मॉस्को चले गए,[1] जो दक्षिण-पूर्व में लगभग 625 किमी (388 मील) पर है। सोवियत संघ के समय में इसका नाम बदलकर पेत्रोग्राद और बाद में लेनिनग्राद कर दिया गया था जिसे सोवियत संघ के पतन के बाद पुन: बदलकर सेंट पीटर्सबर्ग कर दिया गया है।

सामान्य तथ्य सेंट पीटर्सबर्ग Санкт-Петербург, देश ...
Remove ads

सेंट पीटर्सबर्ग को अक्सर रूस की सांस्कृतिक राजधानी माना जाता है।[2] सेंट पीटर्सबर्ग के ऐतिहासिक केंद्र और स्मारक समूह एक युनेस्को विश्व विरासत स्थल का गठन करते हैं। सेंट पीटर्सबर्ग हरमिटेज का घर है, जो दुनिया के सबसे बड़े कला संग्रहालयों में से एक है।[3] कई विदेशी वाणिज्य दूतावास, अंतर्राष्ट्रीय निगमों, बैंकों और व्यवसायों के सेंट पीटर्सबर्ग में कार्यालय हैं।

Remove ads

इतिहास

स्वीडिश उपनिवेशवादियों ने 1611 में नेवा नदी के मुहाने पर एक किले का निर्माण किया, जो तब इंग्रामरमंडल कहलाता था, जो इंग्रिअन्स के फ़िनके जनजाति द्वारा बसाया गया था। छोटा सा शहर न्येन इसके चारों ओर खड़ा हुआ।

सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना नेवा नदी के तट पर वर्ष 1703 में हुई थी, जब रूस ने स्वीडन के साथ युद्ध में यह जमीन जीत ली थी। इसके 9 साल बाद रूसी साम्राज्य के ज़ार, पीटर महान ने इसे राजधानी बना दिया था और 1918 तक यह रूसी राजनीतिक सत्ता का केंद्र रहा। उसके बाद कम्युनिस्ट शासकों ने मॉस्को को राजधानी बना दिया।

1924 में सेंट पीटर्सबर्ग का नाम लेनिनग्राद कर दिया गया था। 1991 में इसे इसका पुराना नाम लौटा दिया गया। इसी वर्ष सोवियत संघ का पतन हुआ था।

Remove ads

भूगोल

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads