सेंट किट्स एंड नेविस
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सेंट किट्स और नेविस संघ वेस्ट इंडीज में लीवार्ड द्वीप पर स्थित एक द्वि द्वीपीय संघीय देश है। क्षेत्रफल और जनसंख्या के लिहाज से यह दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अमेरिका का सबसे छोटा संप्रभु राष्ट्र है। देश की राजधानी और सरकार का मुख्यालय सबसे बड़े द्वीप सेट किट्स पर स्थित बेसेत्री है। छोटा राज्य नेविस दक्षिण-पूर्व में स्थित है। ऐतिहासिक तौर पर ब्रिटिश निर्भर क्षेत्र एन्गुएला भी कभी इस मंडल का हिस्सा हुआ करता था। सेंट किट्स और नेविस उन पहले कैरेबियाई द्वीपों में शामिल हैं, जहां यूरोपीय पहले पहल बसे थे। सेंट किट्स कैरेबियन में पहले ब्रिटिश और फ्रांसीसी कालोनी का गढ़ हुआ करता था।
सेंट किट्स और नेविस संघ 1 सेंट क्रिस्टोफर और नेविस संघ | |
---|---|
ध्येय वाक्य: "खुद से बड़ा देश" | |
राष्ट्रगान: ओ, लैंड ऑफ ब्यूटी शाही राष्ट्रगान: गॉड सेव द क्वीन | |
![]() | |
राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर | बेसेत्री |
आधिकारिक भाषा(एँ) | अंग्रेजी |
निवासीनाम | किटिटियन (या, विकल्प के तौर पर किटियन), वेनिसियन |
सरकार | संघीय लोकतंत्र और संघीय संवैधानिक राजशाही |
• राजशाही | चार्ल्स तृतीय |
सर कुथबर्ट सेबेस्टियन | |
• प्रधानमंत्री | डॉ॰ डेन्जिल डगलस |
स्वतंत्रता | |
• यूनाइटेड किंगडम से | 19 सितंबर 1983 |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 261 कि॰मी2 (101 वर्ग मील) 207वाँ) |
• जल क्षेत्र (%) | नगण्य |
जनसंख्या | |
• जुलाई 2005 आकलन | 42,696 (209 वाँ) |
GDP (PPP) | 2008 प्राक्कलन |
• कुल | $73.2 करोड़ (-) |
• प्रति व्यक्ति | $13,826 (-) |
HDI (2013) | ०.७५०[1] Error: Invalid HDI value · ७३वाँ |
मुद्रा | पूर्वी कैरेबियाई डॉलर (XCD) |
समय मंडल | UTC-4 |
वाहन चलते हैं | बाएँ |
दूरभाष कोड | +1-869 |
इंटरनेट TLD | .kn |
1. या "सेंट क्रिस्टोफर और नेविस संघ". |
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.