सियामंग
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सियामंग (Nomascus) गिबन के चार जीववैज्ञानिक वंशों में से एक है जो मलेशिया, थाईलैण्ड और सुमात्रा में पाया जाता है। काले रंग का यह वृक्ष विचरणी प्राणी अन्य सभी गिबनों से बड़े आकार का होता है और १ मीटर लम्बा तथा १४ किलोग्राम तक के भार वाला होता है।
सियामंग Siamang | |
---|---|
![]() | |
जापान के एक चिड़ियाघर में सियामंग | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammal) |
गण: | नरवानर (Primate) |
अधिकुल: | कपि (Hominoidea) |
कुल: | हायलोबैटिडाए (Hylobatidae) |
वंश: | सिम्फ़ालैंगस (Symphalangus) ग्लोगर, 1841 |
जाति: | S. syndactylus |
द्विपद नाम | |
Symphalangus syndactylus (रैफ़ल्स, १८२१) | |
![]() | |
सियामंग का वितरण |
विवरण
सियामंग की दो विशेषताएँ हैं। प्रथम, इसके पाऊँ की दो ऊँगलियों का आधा भाग चर्म से जुड़ा उआ होता है। दूसरा इसके गले में एक सिर के आकार तक फूल सकने वाला भाग होता है जिसमें हवा भर के सियामंग बहुत ऊँची आवाज़ें निकाल सकता है। प्राणी उद्यानों में रखे हुए सियामंग लगभग ४० वर्षों तक जीते हैं।
विलुप्ति का संकट
मलेशिया और सुमात्रा में वनों की कटाई से सियामंग के निवास ख़तरे में हैं और अन्य जातियों के साथ-साथ इनपर भी संकट मंडरा रहा है।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.