यूनेस्को
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization; संक्षिप्त: UNESCO; देवनागरी: यूनेस्को)[2] संयुक्त राष्ट्र संघ का एक घटक निकाय है। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। वर्तमान में इसके 194 सदस्य देश और 12 सह सदस्य हैं।[3] इनमें अशासकीय संस्थान, अन्तर्राष्ट्रीय संगठन और निजी क्षेत्र भी शामिल हैं।[4] इसका मुख्यालय फ़्रान्स की राजधानी पेरिस में है और इसके 53 क्षेत्रीय कार्यालय[5] व 199 राष्ट्रीय आयोग हैं।[6][7]
![]() यूनेस्को का ध्वज | |
![]() | |
संक्षेपाक्षर | यूनेस्को (UNESCO) |
---|---|
स्थापना | 16 नवम्बर 1945 |
प्रकार | संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष एजेंसी |
वैधानिक स्थिति | सक्रिय |
मुख्यालय | पेरिस, फ़्रान्स |
महानिदेशक |
ऑद्रे अजोले |
उपमहानिदेशक |
शिंग कू |
पैतृक संगठन |
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद |
स्टाफ़ (2022[1]) |
2,341 |
जालस्थल |
en |
राजनीति प्रवेशद्वार |
संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन 16 नवम्बर 1945 को हुआ था। इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है, ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बने।
इतिहास
उत्पति
स्थापना
सन्दर्भ
बाहरी कडियाँ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.