शुपियाँ
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.
शुपियाँ (Shupiyan), जिसे शोपियाँ (Shopian) भी कहा जाता है, भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के शुपियाँ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले में तहसील का दर्जा रखता है। यह क्षेत्र अपने सेब की पैदावार के लिये प्रसिद्ध है। यह पीर पंजाल पर्वतमाला की पहाड़ियों से घिरा हुआ है।[1][2][3][4]
शुपियाँ Shopian شوپیاں | |
---|---|
ऊपर से: जामा मस्जिद, अलियाबाद सरिया, हीरपोरा वन्य अभयारण्य | |
निर्देशांक: 33.72°N 74.83°E | |
देश | भारत |
राज्य | जम्मू और कश्मीर |
ज़िला | शुपियाँ ज़िला |
ऊँचाई | 2057 मी (6,749 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 16,360 |
भाषा | |
• प्रचलित | कश्मीरी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 192303 |
दूरभाष कोड | 01933 |
वाहन पंजीकरण | JK-22 |
वेबसाइट | shopian |
कश्मीरी भाषा में "शीन" का अर्थ "बर्फ़" होता है। इस स्थान को "शीन वन" यानि "बर्फ़ का वन" कहा जाता था और उस से विकृत होकर "शुपियाँ" बना।[5][6]
हीरपुरा राष्ट्रीय उद्यान इसी ज़िले में स्थित है। ऐतिहासिक मुग़ल मार्ग भी शुपियाँ से गुज़रकर श्रीनगर जाता है और पीर की गली नामक पहाड़ी दर्रे से निकलता है जो इसी ज़िले में है। इस दर्रे से २ किमी दूर नंदनसर नामक एक रमणीय झील है। शुपियाँ में मुग़ल राज्यकाल की एक जामा मस्जिद है।