1986 की बासु चटर्जी की फ़िल्म विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
शीशा 1986 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन बासु चटर्जी द्वारा किया गया और मिथुन चक्रवर्ती, मुनमुन सेन, विजयेन्द्र घटगे, और मल्लिका साराभाई ने इसमें अभिनय किया।
शीशा | |
---|---|
शीशा का पोस्टर | |
निर्देशक | बासु चटर्जी |
अभिनेता |
मिथुन चक्रवर्ती, मुनमुन सेन, विजयेन्द्र घटगे, मल्लिका साराभाई |
संगीतकार | बप्पी लहरी |
प्रदर्शन तिथि |
1986 |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
दिनेश प्रकाश (मिथुन चक्रवर्ती) और मनीषा (मुनमुन सेन) प्यार में थे और उन्होंने शादी कर ली। अब दिनेश चेंबूर में स्थित एक ड्रग्स कंपनी में कार्यकारी निर्देशक है। 15 दिसंबर को पड़ने वाले उसके जन्मदिन की एक पार्टी में, मनीषा अपने कई दोस्तों को आमंत्रित करती है। जिनमें एडवोकेट अशोक कुमार (विजयेन्द्र घटगे) शामिल हैं।
लेकिन वह चौंक जाती है जब उसे पता चलता है कि उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पति पर वर्सोवा स्थित अपनी कंपनी की टेलीफोन ऑपरेटर पूनम (मल्लिका साराभाई) पर बलात्कार की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।
सभी गीत योगेश द्वारा लिखित; सारा संगीत बप्पी लहरी द्वारा रचित।
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
---|---|---|---|
1. | "प्यार है बस यही" | किशोर कुमार | 4:28 |
2. | "प्यार है क्या" | किशोर कुमार | 4:28 |
3. | "हाँ क्या होगा" | आशा भोंसले | 4:51 |
4. | "ये तो नारी" | बप्पी लहरी | 4:51 |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.