Loading AI tools
1971 की समीर गाँगुली की फ़िल्म विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
शर्मीली 1971 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्माण सुबोध मुखर्जी ने और निर्देशन समीर गाँगुली ने किया है। इसमें शशि कपूर और राखी हैं, जिन्होंने इसमें दोहरा किरदार निभाया है।
शर्मीली | |
---|---|
शर्मीली का पोस्टर | |
निर्देशक | समीर गाँगुली |
लेखक | गुलशन नन्दा |
निर्माता | सुबोध मुखर्जी |
अभिनेता |
शशि कपूर, राखी, नासिर हुसैन |
संगीतकार | सचिन देव बर्मन[1] |
प्रदर्शन तिथि |
1971 |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
आर्मी बेस से लौटते समय, कैप्टन अजीत कपूर (शशि कपूर) एक जगह रुकता है, जहाँ पर एक पार्टी हो रही होती है। वहाँ उसकी मुलाकात आकर्षक, उत्साही युवती से होती है। जब वह घर पहुंचता है, तो उसके अभिभावक फादर जोसेफ नासिर हुसैन चाहते हैं कि उसकी शादी हो जाए। जब जोसेफ लड़की को देखने के लिए अजीत के साथ जाते हैं, जिसका नाम कंचन (राखी) है, तो अजीत यह जानकर रोमांचित हो जाता है कि यह वही लड़की है जिसे वह पार्टी में मिला था।
अजीत अपनी मंजूरी का संकेत देता है, और उनके विवाह की तैयारी शुरू होती है। इसके बाद अजीत को पता चलता है कि कंचन वह लड़की नहीं है जिससे वह मिला था, बल्कि उसकी जुड़वाँ बहन है। इस पर कंचन का दिल टूट जाता है, लेकिन वह चाहती है कि उसकी बहन खुश रहे। जब वह आखिरकार कामिनी (राखी) से मिलता है तो अजीत और भी खुश हो जाता है। फिर अजीत की सेना के कर्नल ने उसे एक महिला जासूस का पता लगाने में सहायता करने के लिए बुलाया, जो जुड़वाँ बहनों से मिलती जुलती है।
सभी गीत नीरज[2] द्वारा लिखित; सारा संगीत सचिन देव बर्मन द्वारा रचित।
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
---|---|---|---|
1. | "रेशमी उजाला है मखमली अंधेरा" | आशा भोंसले | 6:05 |
2. | "खिलते हैं गुल यहाँ" | किशोर कुमार | 4:02 |
3. | "मेघा छाये आधी रात" | लता मंगेशकर | 4:15 |
4. | "खिलते हैं गुल यहाँ" (II) | लता मंगेशकर | 4:50 |
5. | "आज मदहोश हुआ जाये रे" | लता मंगेशकर, किशोर कुमार | 4:55 |
6. | "ओ मेरी शर्मीली" | किशोर कुमार | 3:58 |
7. | "कैसे कहें हम प्यार" | किशोर कुमार | 3:58 |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.