Loading AI tools
पाकिस्तान में पहाड़ी दर्रा विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
शन्दूर दर्रा (شندور درّه, Shandur Pass) पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के ग़िज़र ज़िले में स्थित एक पहाड़ी दर्रा है जो ग़िज़र ज़िले को ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के चित्राल ज़िले से जोड़ता है। दर्रे के ऊपरी क्षेत्र में १२,२०० फ़ुट (३,७०० मीटर) की ऊँचाई पर एक पठारी इलाक़ा है जिसे शन्दूर टॉप (شندور ٹاپ, Shandur Top) के नाम से बुलाया जाता है। यहाँ शन्दूर झील स्थित है जो पास की हिमानी (ग्लेशियर) से भरती है और गिलगित नदी का स्रोत है।[1]
शन्दूर दर्रा | |
---|---|
ऊँचाई | ३,७०० मीटर (१२,२०० फ़ुट) |
स्थान | ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा / गिलगित-बल्तिस्तान पाकिस्तान |
पर्वतमाला | हिन्दु कुश |
निर्देशांक | 36°09′54″N 72°45′29″E |
शन्दूर दर्रे के दोनो तरफ़ बसने वाले स्थानीय लोग खोवार भाषा बोलते हैं।
शन्दूर टॉप पर १९३६ से एक वार्षिक पोलो प्रतियोगिता आयोजित की जाती रही है। इसमें गिलगित और चित्राल की टीमें मुक़ाबला करती है और जिस मैदान में यह खेला जाता है वह विश्व का सबसे ऊँचा पोलो का मैदान है। प्रतियोगिता के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति दर्शाने वाले नाच-गाने के कार्यक्रम भी होते हैं जो पर्यटकों में लोकप्रिय हैं।[2]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.