वैरेंगते
मिज़ोरम का एक कस्बा विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
मिज़ोरम का एक कस्बा विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
वैरेंगते भारत के मिज़ोरम राज्य के कोलासिब जिले में स्थित एक कस्बा है। यह मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल से १३० किमी की दूरी पर स्थित है।
वैरेंगते | |
---|---|
कस्बा | |
बंग्लावेंग, वैरेंगते | |
निर्देशांक: 24.499889°N 92.763728°E | |
देश | भारत |
राज्य | मिज़ोरम |
जिला | कोलासिब |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 10,545 |
भाषाएँ | |
• आधिकारिक | मिज़ो |
समय मण्डल | आईएसटी (यूटीसी+5:30) |
दूरभाष कूट | +91 (0) 3837 |
भारत की जनगणना २०११ के अनुसार वैरेंगते की जनसंख्या १०,५४४ है जिसमे ५६४९ पुरुष और ४९०५ महिलाएँ हैं।[1]
यहां ६ वर्ष से कम उम्र के बच्चों की संख्या १४४१ है, जो कि १३.६५% जनसंख्या का निर्माण करते हैं। लिंगानुपात दर ८६८ है जो कि मिज़ोरम राज्य के औसत ९७६ से कम है। बच्चों में लिंगानुपात दर १०१३ है जो कि राज्य की दर से ९७० से काफी अधिक है। साक्षरता दर ९४.७३% है जो कि राज्य दर ९१.३३% से अधिक है। पुरुष साक्षरता दर ९५.२४% है तथा महिला साक्षरता दर ९४.१४% है।[1]
२०११ जनगणना के अनुसार, यहाँ पर ८३.५१% इसाई, १०.४४% हिन्दू, ५.४४% मुस्लिम तथा ०.६१% अन्य हैं, जिसमे मुख्यतः बौद्ध और सिक्ख हैं।[2]
वैरेंगते में प्रमुख समाचार पत्र वैरेंगते aw हैं:
प्रतिघात विद्रोह तथा जंगल संघर्ष विद्यालय
प्रतिघात विद्रोह तथा जंगल संघर्ष विद्यालय (अंग्रेज़ी: Counter-Insurgency and Jungle Warfare School [CIJWS]) वैरेंगते, मिज़ोरम स्थित भारतीय सेना के एक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान है जहाँ अपरंपरागत युद्ध, विशेषतः प्रतिघात विद्रोह तथा गुरिल्ला (छापामार) संघर्ष का प्रशिक्षण दिया जाता है।[3]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.