जो भाषा अन्य देश में बोली/समझी जाती है उसे विदेशी भाषा कहते हैं। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं की जो भाषा उस देश में न ही बोली जाती हो न ही आधिकारिक कार्यों में प्रयोग की जाती हो उस देश के लिए विदेशी भाषा कहलाती है, जैसे रूसी भारत के लिये एक विदेशी भाषा है। पूरे विश्व में ७१०० भाषाएँ बोली जाती हैं।[1]

भारत में सबसे प्रचलित विदेशी भाषाएँ

भारत में वैसे ही हर क्षेत्र में भाषाएँ बदलती रहती हैं लेकिन कुछ विदेशी भाषाओं की मांग भारत में बहुत ज्यादा है।

  1. स्पेनी भाषा [2]
  2. फ़्रांसिसी भाषा[3]
  3. जर्मन भाषा[4]
  4. रूसी भाषा [5]

कैसे सीखें विदेशी भाषा

भारत में विदेशी भाषा सीखना अब बहुत आसान हो गया है। आप आसानी से विदेशी भाषा के लिए कोर्स Archived 2023-11-09 at the वेबैक मशीन ले सकते हैं। अब दुनिया बहुत आगे बढ़ चुकी है और आप घर बैठे पूरा कोर्स पढ़ सकते हैं। आप अगर थोड़ी बहुत विदेशी भाषा सीखना चाहते हैं तो आप खुद से भी विदेशी भाषा सीख सकते हैं बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। [6] आप किसी भाषा को सीखना शुरू करने से पहले जान लें की उसको पढ़ने से आपको क्या फायदा होगा और आप अपना करियर इसमें कैसे बना सकते हैं।

विदेशी भाषा सीखने के लाभ

  • विदेशों में बसने के का रास्ते खुलते हैं।
  • आप अपनी पढाई विदेश में कर सकते हैं।
  • करियर के लिए अच्छा है।
  • अन्य भाषाओं को सुनने, सीखने और बोलने के साथ-साथ, एक व्यक्ति अपनी खुद की भाषा की ओर भी एक नया दृष्टिकोण विकसित करता हैं।
  • देशों के बीच भी सांस्कृतिक मतभेदों को कम किया जा सकता है।
  • विदेशी भाषा वालो का मस्तिष्क ज्यादा कुशल लगता है और अल्जाइमर्स या ऐसे कई दिमागी रोगो का खतरा भी कम उन्हें कम रहता है।[7]
  • आपको वहां के लोगो की सोच के बारे में पता चलता है की वो कैसे सोचते हैं।
  • आप घूमने के लिए उन जगहों पर जा सकते हैं जहाँ पर इन भाषाओं को बोला जाता है और उस जगह का आनंद ले सकते हैं।

इन्हें भी देखें

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.