लखनदेई नदी
भारत में नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
भारत में नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
लखनदेई नदी (Lakhandei River) दक्षिणी नेपाल और भारत के बिहार राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह बागमती नदी की एक उपनदी है।[1][2]
लखनदेई नदी Lakhandei River | |
---|---|
स्थान | |
देश |
नेपाल भारत |
राज्य | बिहार |
ज़िले |
सर्लाही ज़िला (नेपाल) सीतामढ़ी व मुज़फ्फरपुर ज़िले (बिहार) |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | शिवालिक |
• स्थान | नेपाल |
नदीमुख | बागमती नदी |
• स्थान |
बिहार |
• निर्देशांक |
26.229°N 85.638°E |
जलसम्भर लक्षण |
नेपाल में इस नदी की मुख्य धारा सर्लाही ज़िले में हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला में आरम्भ होती है। फिर यह भारत में बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में प्रवेश करती है, और सीतामढ़ी शहर से होते हुये मुज़फ्फरपुर ज़िले के कटरा में बागमती नदी में विलय हो जाती है।[3] लखनदेई नदी बाढ़ की विभीषिका के लिए जानी जाती है।[4] वर्तमान में इस नदी का जो भाग सीतामढ़ी नगर से होकर प्रवाहित होता है, वह नदी का पुराना एवं मृत धार हो गया है। भारत-नेपाल सीमा के 8 किलोमीटर उतर नेपाल भू-भाग से ही नदी तल सिल्टेड है, जिसके कारण नदी अपनी पूर्व की दिशा बदलते हुए अधवारा समूह की जमुरा नदी में मिल गई है।[5]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.