रामबन ज़िला

जम्मू और कशमीर का जिला विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

रामबन ज़िला

रामबन (अंग्रेज़ी: Ramban, उर्दु: رام بن) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में एक नगर और ज़िला है। यह महान पीर पंजाल पर्वतमाला में स्थित है और राज्य के जम्मू विभाग का हिस्सा है। बनिहाल इसी ज़िले में आता है और कश्मीर घाटी में प्रवेश करने से पहले अंतिम पड़ाव है। यहाँ से रेल और जवाहर सड़क सुरंग बनने से पहले भी पास के बनिहाल दर्रे से यातायात कश्मीर जाया करता था।

अधिक जानकारी रामबन ज़िलाضلع رام بنRamban district, सूचना ...
रामबन ज़िला
ضلع رام بن
Ramban district
मानचित्र जिसमें रामबन ज़िलाضلع رام بنRamban district हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :रामबन
क्षेत्रफल :१,३२९ किमी²
जनसंख्या(२०११):
  घनत्व :
२,८३,७१३
 २१०/किमी²
उपविभागों के नाम:तहसील
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ):रामबनी, कश्मीरी
बंद करें
रामबन ज़िले में बनिहाल रेल स्टेशन

भाषाएँ व समुदाय

रामबन में कश्मीरी भाषा की एक उपभाषा, रामबनी बोली जाती है - हालांकि इसमें गहरे डोगरी भाषा के प्रभाव भी देखे जाते हैं। स्थानीय आबादी लगभग ७०% मुस्लिम और ३०% हिन्दू है।[1]

तहसील

ज़िले में आठ तहसीलें हैं:

भूगोल

रामबन ज़िले की औसत ऊँचाई समुद्रतल से १,१५६ मीटर (३,७९२ फ़ुट) ऊपर है। इस ज़िले की सीमाओं में पत्निटॉप का हिल-स्टेशन दक्षिणतम भाग में आता है। पूर्वी छोर पर अस्सार, पश्चिमी पर गूल और उत्तरी पर बनिहाल स्थित है। भूक्षेत्र बहुत पहाड़ी है। इसकी सीमाएँ रेआसी, उधमपुर, डोडा, अनंतनाग और कुलगाम ज़िलों से लगती हैं।[2]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.