रामनगर, कर्नाटक
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
रामनगर, जिसे स्थानीय उच्चारण में रामनगरा (Ramanagara) भी कहा जाता है, भारत के कर्नाटक राज्य के रामनगर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह अर्कावती नदी के किनारे बसा हुआ है और ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2]
रामनगर Ramanagara ರಾಮನಗರ | |
---|---|
रामनगर का आसपास का क्षेत्र | |
निर्देशांक: 12.723°N 77.286°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | कर्नाटक |
ज़िला | रामनगर ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 95,167 |
भाषा | |
• प्रचलित | कन्नड़ |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
रामनगर रेशम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ ग्रेनाइट का उत्पादन भी होता है और आसपास के क्षेत्र की धरती में अच्छा ग्रेनाइट पत्थर भारी मात्रा में उपस्थित है। रामनगर क्षेत्र में 1975 की प्रसिद्ध हिन्दी बॉलीवुड फिल्म, शोले, की शूटिंग करी गई थी। यहाँ की आसपास की पहाड़ियों का नाम रामगिरि है, लेकिन अनौपचारिक रूप से इन्हें "शोले पहाड़ियाँ" कहा जाने लगा।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.