Loading AI tools
भारतीय अभिनेता विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
रणवीर सिंह (अंग्रेज़ी: Ranveer Singh; जन्म रणवीर सिंह भवनानी ६ जुलाई १९८५) एक अभिनेता है। मुंबई में जन्मे सिंह हमेशा से ही अभिनेता बनना चाहते थे परन्तु कॉलेज के दिनों में उन्हें लगा की अभिनय का ख्याल काफ़ी दूर की बात है और उन्होंने लेखन की ओर लक्ष्य केंद्रित किया। इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री करते वक्त सिंह पुनः अभिनय की ओर आकर्षित हुए और वापस भारत में आने के बाद उन्होंने मुख्य किरदारों के लिए हिन्दी फ़िल्म उद्योग में ऑडिशन देने शुरू किए।
रणवीर सिंह | |
---|---|
बाजीराव मस्तानी फिल्म के प्रचार के दौरान | |
जन्म |
रणवीर सिंह भवानी 6 जुलाई 1985 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
शिक्षा की जगह | इंडियाना यूनिवर्सिटी |
पेशा | अभिनेता |
कार्यकाल | 2010–वर्तमान |
जीवनसाथी | दीपिका पादुकोण (वि॰ 2018) |
२०१० में सिंह ने यश राज फ़िल्म्स की नई फ़िल्म बैंड बाजा बारात के लिए ऑडिशन दिया और भूमिका प्राप्त करने में सफल रहे। यह रोमांस कॉमेडी शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी और रणवीर को एक पारंपरिक दिल्ली के लड़के बिट्टू का किरदार निभाना था। फ़िल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैम्पस में भोजन अवकाश के दौरान भेजा जहाँ से उन्हें अपने किरदार के लिए प्रेरणा मिली। रिलीज़ के बाद बैंड बाजा बारात व्यपतिक और समीक्षा की दृष्टि से हिट फ़िल्म साबित हुई और रणवीर को अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उन फिल्मों का दर्शाता है जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुई हैं |
साल | फ़िल्म | भूमिका | निर्देशक | टिप्पणियाँ |
---|---|---|---|---|
2010 | बैंड बाजा बारात | बिट्टू शर्मा | मनीष शर्मा | |
2011 | लेडीज़ वर्सेज रिक्की बहल | रिकी बहल | मनीष शर्मा | |
2013 | बॉम्बे टॉकीज़ | स्वयं | विभिन्न | "अपना बॉम्बे टॉकीज़" गीत में कैमियो |
2013 | लूटेरा | वरुण श्रीवास्तव / आत्मानंद "नंदू" त्रिपाठी |
विक्रमादित्य मोटवाने | |
2013 | गोलियों की रासलीला रामलीला | राम रजाड़ी | संजय लीला भंसाली | |
2014 | गुंडे | बिक्रम बोस | अली अब्बास ज़फर | |
2014 | फाइंडिंग फैनी | गैबो | होमी अदजानिया | कैमियो |
2014 | किल दिल | देव | शाद अली | |
2015 | हे ब्रो | स्वयं | अजय चंडोक | "बिरजू" गाने में विशेष उपस्थिति |
2015 | दिल धड़कने दो | कबीर मेहरा | ज़ोया अख्तर | |
2015 | बाजीराव मस्तानी | पेशवा बाजीराव I | संजय लीला भंसाली | |
2016 | बेफिक्रे | धरम गुलाटी | आदित्य चोपड़ा | |
2018 | पदमावत | अलाउद्दीन खिलजी | संजय लीला भंसाली | |
2018 | तीफा इन ट्रबल | स्वयं | एहसान रहीम | पाकिस्तानी फिल्म; कैमियो[3] |
2018 | सिम्बा | संग्राम "सिंम्बा" भालेराव | रोहित शेट्टी | |
2019 | गली बॉय | मुराद अहमद | ज़ोया अख़्तर | [4] |
2022 | सर्कस | रॉय चौहान | रोहित शेट्टी |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.