यरलुंग त्संगपो नदी

तिब्बत में कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील से दक्षिणपूर्व में स्थित तमलुंग त्सो झील से उत्पन्न नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

यरलुंग त्संगपो नदी

यरलुंग त्संगपो तिब्बत के पश्चिमी भाग में कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील से दक्षिणपूर्व में स्थित तमलुंग त्सो (झील) से उत्पन्न होने वाली एक नदी है। यह दक्षिण तिब्बत घाटी और यरलुंग त्संगपो महान घाटी बनाती हुई दक्षिण की ओर रुख़ कर के भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में प्रवेश कर जाती है जहाँ इसे सियांग नदी के नाम से जाना जाता है। यही नदी आगे चलकर और चौड़ी हो जाती है और भारत की प्रसिद्ध ब्रह्मपुत्र नदी बनती है। तिब्बत में इसके द्वारा बनाई गई यरलुंग त्संगपो महान घाटी विश्व की सबसे गहरी और सबसे बड़ी तंग घाटी कहलाती है।[1] प्राचीन तिब्बत की संस्कृति के कई महत्वपूर्ण केन्द्र इसी नदी के किनारे बसे हुए थे।[2][3]

सामान्य तथ्य देश, क्षेत्र ...
यरलुंग त्संगपो
Yarlung Tsangpo
ཡར་ཀླུངས་གཙང་པོ་
नदी
Thumb
ल्हासा से दक्षिण-पश्चिम में यरलुंग त्संगपो नदी
देश तिब्बत (जनवादी गणतंत्र चीन)
क्षेत्र दक्षिणी तिब्बत
उपनदियाँ
 - बाएँ ल्हासा नदी
 - दाएँ न्यंग नदी
स्रोत
 - स्थान तमलुंग त्सो झील (पश्चिमी तिब्बत के शिगात्से विभाग में)
लंबाई 2,840 कि.मी. (1,765 मील)
जलसम्भर 9,12,000 कि.मी.² (3,52,125 वर्ग मील)
प्रवाह
 - औसत 16,240 मी.³/से. (5,73,510 घन फीट/से.)
बंद करें

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.