हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
मैक्सिमम 2012 की हिन्दी क्राइम/रहस्यमय फ़िल्म है जिसके लेखक और निर्देशक कबीर कौशिक हैं। इस फ़िल्म में नसीरुद्दीन शाह, सोनू सूद, नेहा धूपिया और विनय पाठक मुख्य भूमिका में हैं। मैक्सिमम 29 जून 2012 को प्रकाशित हुई।[3] फ़िल्म प्रदर्शन के पश्चात फ़िल्म को मिश्रित समीक्षाएँ मिली लेकिन टिकट खिड़की पर यह फ़िल्म बुरी तरह से पिट गयी।
मैक्सिमम | |
---|---|
चित्र:Maximum (film) poster.jpg प्रथम लुक | |
निर्देशक | कबीर कौशिक |
पटकथा | कबीर कौशिक |
कहानी | कबीर कौशिक |
अभिनेता |
सोनू सूद नसीरुद्दीन शाह नेहा धूपिया विनय पाठक |
छायाकार | कृष्ण रमनान |
संपादक | लियोनेल फर्नांडिस |
संगीतकार | विक्रम खजुरिया, अमज्द नदीम और देवी श्री प्रसाद |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
कुल कारोबार | ₹22.5 मिलियन (US$3,28,500)(प्रथम सप्ताह घरेलू)[1][2] |
मैक्सिमम 2003 की पृष्ठभूमी पर आधारित हैं और पांच साल की अवधि की कहानी है। इस दौरान 26/11 की घटना का भी ज़िक्र है। दो एंकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर प्रताप पंडित (सोनू सूद) और अरुण ईमानदार (नसीरुदीन शाह) एक दूसरे पर हावी होना चाहते हैं और इसी होड़ में अपनी क्रूरता का परिचय देते हैं। अपनी रंजिश को दिखाते हुए वो किसी भी हद तक जा सकते हैं। यदि एक प्रतिवादी दो आदमी मारता है तो दूसरा भी दो या उससे ज्यादा आदमी मारता है। ज़ाहिर हैं कि ऐसे में कुछ बेगुनाह आदमी ही बलि का बकरा बनते हैं। इन सबकी जिम्मेदार अराजकता हैं जिसका फायदा दोनों उठाते हैं। इस लड़ाई में ना केवल उनके सीनियर बल्कि कुछ राजनेता भी उनका साथ देते हैं और जब तक ये लोग उनका साथ न दे तब तक उनका काम अधूरा ही रहता है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.