मेलघाट बाघ अभयारण्य
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
मेलघाट बाघ अभयारण्य (Melghat Tiger Reserve) भारत के महाराष्ट्र राज्य के अमरावती ज़िले में स्थित एक बाघ अभयारण्य है। सन् 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत घोषित पहले नौ बाघ के लिए संरक्षित क्षेत्रों में से यह एक था। सन् 1985 में इसे औपचारिक रूप से एक बाघ अभयारण्य घोषित कर दिया गया। ताप्ती नदी अभयारण्य के उत्तर में बहती है और सतपुड़ा पर्वतमाला की गाविलगढ़ शृंखला के साथ अभयारण्य की सीमा है।[1][2]
मेलघाट बाघ अभयारण्य | |
---|---|
Melghat Tiger Reserve मेळघाट व्याघ्र अभयारण्य | |
अभयारण्य का प्रवेश द्वार | |
अवस्थिति | अमरावती ज़िला, महाराष्ट्र |
निर्देशांक | 21.424°N 77.170°E |
क्षेत्रफल | 1,674 कि॰मी2 (646 वर्ग मील) |
स्थापित | 1985 |
शासी निकाय | महाराष्ट्र वन विभाग |
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.