Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर की सहायता से एक भाषा या लिपि के शब्दों का किसी दूसरी भाषा या लिपि में ध्वन्यात्मक (फोनेटिक) परिवर्तन मशीनी लिप्यन्तरण (मशीन ट्रान्सलिटरेशन) कहलाता है। John को देवनागरी/हिन्दी में जॉन लिखना लिप्यन्तरण का एक उदाहरण है।
भारतीय भाषाऔं में लिप्यन्तरण सेवा सर्वप्रथम लॅटिन कीबोर्ड से विभिन्न लिपियौं मे "ध्वन्यात्मक" कीकोड के रूप में विकास हुआ (उदाहरण "ka" दबाने पर "क" टाइप होना)। इस प्रकार के लिप्यन्तरण का विकास भारतीय युनिकोड से पूर्व ही हो चुका था। यह विकास प्राथमिक रूप में लैटिन कीबोर्ड से भारतीय ट्रेडिसनल फॉण्ट के सरल एण्ट्री के निमित्त विकसित हुआ था। भारतीय लिपियौं में अन्तर-लिप्यन्तरण इस के बाद विकसित हुआ।
सर्वप्रथम भारतीय यान्त्रिक लिप्यन्तरण का विकास किस ने किया था, इस के बारे में आधिकारिक तथ्य उपलब्ध नहीं है। परन्तु अन्तरजाल के फैलाव व भारतीय युनिकोड के विकास के बाद भारतीय यान्त्रिक लिप्यन्तरण में एक प्रकार का उर्जा निर्माण कर दिया।
अन्तर-भारतीय भाषाओं के मशीनी लिप्यन्तरण में कन्नड-प्रमुख बरह सॉफ्टवॅर नें युनिकोड सहित विभिन्न ट्रेडिसनल फन्ट में यान्त्रिक लिप्यन्तरण का सुबिधा उपलब्ध किया है। खुला स्रोत के आलोक कुमार द्वारा विभिन्न भारतीय भाषाओं के मध्य टैक्स्ट के लिप्यंतरण के लिए गिरगिट नाम से तन्त्र बनाया गया था जो बहुत प्रसिद्ध रहा। इसके पश्चात पीयूष भट्ट जी द्वारा भोमियो नामक वेबसाइट बनायी गयी जो कि किसी वेबपेज के लिपि को रियल टाइम में बदल कर दिखाता था। यह सेवा हिन्दी चिट्ठाकारों में काफी लोकप्रिय हुई। परन्तु कुछ समय बाद यह सेवा बन्द हो गई। इसके पश्चात आलोक कुमार तथा डॉ विपुल जैन ने गिरगिट का नया संस्करण बनाया जो कि टैक्स्ट के अतिरिक्त वेबपेज की लिपि भी बदल कर दिखा सकता है। नवम्बर 2009 में गूगल ने भी विभिन्न भारतीय भाषाओं के मध्य लिप्यन्तरण सेवा का आरम्भ किया जिसमें कि कई लिपियाँ सम्मिलित हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.