मझली दीदी

1967 की हृषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

मझली दीदी

मझली दीदी 1967 में बनी हिन्दी भाषा की है। यह शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय की बंगाली भाषा की कहानी, मेझदीदी पर आधारित है जिसका निर्देशन हृषिकेश मुखर्जी ने किया है।[1] इसमें मीना कुमारी और धर्मेन्द्र हैं।[2]

सामान्य तथ्य मझली दीदी, निर्देशक ...
मझली दीदी
Thumb
मझली दीदी का पोस्टर
निर्देशक हृषिकेश मुखर्जी
पटकथा नबेन्दु घोष
आधारित उपन्यास: मेझ दीदी
लेखक: शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय
निर्माता गोपाल मुखर्जी
कोची सरकार
अभिनेता मीना कुमारी,
धर्मेन्द्र
संगीतकार हेमन्त कुमार
प्रदर्शन तिथि
1967
देश भारत
भाषा हिन्दी
बंद करें

यह फ़िल्म टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन यह आलोचनात्मक नजरिये से सफल रही। 16वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में, इसने नबेन्दु घोष के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार और अजीत बनर्जी के लिए सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन पुरस्कार जीता। साथ ही यह फ़िल्म 41वें अकादमी पुरस्कार में भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म के लिए भेजी गई थी।[3]

संक्षेप

बिपिनचन्द्र (धर्मेन्द्र) शहर की एक लड़की हेमांगिनी (मीना कुमारी) से शादी करके पारिवारिक परंपरा को तोड़ देता है। इस तरह वह अपनी भाभी कादम्बिनी (ललिता पवार) और अपने भाई नवीनचन्द्र की नाराज़गी झेलता है। दोनों महिलाओं के दो-दो बच्चें हो जाने के बावजूद स्थिति नाजुक बनी रहती है। फिर हेमांगिनी नवीनचन्द्र के खिलाफ कोर्ट में गवाही देती है, जिससे संपत्ति का बंटवारा होता है।

कादम्बिनी के अनाथ स्कूल जाने वाले सौतेले भाई किशन (सचिन) के आने से स्थिति और खराब हो जाती है। उसे न केवल कादम्बिनी और नवीनचन्द्र बल्कि उनके अधिक वजन वाले बेटे द्वारा भी पीटा जाता है। उसके साथ इस दुर्व्यवहार के कारण हेमांगिनी आपत्ति जताती है। तो बिपिन परिवार के बाकी सदस्यों का पक्ष लेता है। हेमा को शायद किशन को उसके हाल पर छोड़ना होगा।

मुख्य कलाकार

संगीत

सभी गीत नीरज द्वारा लिखित; सारा संगीत हेमन्त कुमार द्वारा रचित।

अधिक जानकारी क्र॰, शीर्षक ...
क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."माँ ही गंगा माँ ही जमुना"लता मंगेशकर, हेमन्त कुमार3:14
2."उमरिया बिन सेवक की नैया"हेमन्त कुमार3:06
3."मैं लाल लाल मुचकन"लता मंगेशकर, कमल बैरोट, हेमन्त कुमार3:29
4."नदियों की भरी गोद में"हेमन्त कुमार3:11
बंद करें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.