शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

बेयरूत

लेबनान की राजधानी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

बेयरूत
Remove ads

बेयरूत (अरबी: ur बैरूत, फ्रांसिसी: Beyrouth बेयरूत) लेबनान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। हालाँकि यहाँ हाल में कोई भी जनगणना नहीं हुई है। इसकी सन् २००७ की आबादी का अनुमान १० और २० लाख के बीच लगाया जाता है। यह लेबनान के भूमध्य सागर के साथ लगे तट के लगभग मध्य में एक छोटे से प्रायद्वीप पर बसा हुआ है और लेबनान की प्रमुख बंदरगाह भी है। राष्ट्र की राजधानी होने के साथ-साथ यह लेबनान का सांस्कृतिक, राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक केंद्र भी है। यह शहर लम्बे अरसे से अपनी सांस्कृतिक ज़िन्दादिली के लिए जाना जाता था लेकिन १९७५-१९९० काल में १५ साल तक चलने वाले लेबनानी गृह युद्ध में इसे बहुत हानि पहुँची। गृह युद्ध समाप्त होने के बाद यहाँ पुनर्निर्माण हुआ है और अब यहाँ सैलानी फिर से बड़ी मात्रा में आने लगे हैं।[2]

सामान्य तथ्य बेयरूत urBeirut, देश ...
Remove ads
Remove ads

लोग

बेयरूत के लगभग ५०% लोग ईसाई (पूर्व और उत्तर के मोहल्ले), २५% शिया (दक्षिण के मोहल्ले) और २५% सुन्नी (मध्य और पश्चिम के मोहल्ले) हैं। परम्परानुसार इस शहर का महापौर हमेशा सुन्नी मुस्लिम होता है जबकि इसका प्रांतीय राज्यपाल हमेशा यूनानी पारम्परिक ईसाई सम्प्रदाय का होता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads