बेतवा नदी

मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में बहने वाली एक नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

बेतवा नदीmap

बेतवा नदी (Betwa River), जिसका प्राचीन नाम वेत्रवती (Vetravati) था, भारत के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यों में बहने वाली एक नदी है। यह यमुना नदी की उपनदी है। यह मध्य प्रदेश में रायसेन ज़िले के कुम्हारागाँव से निकलकर उत्तर-पूर्वी दिशा में बहती हुई भोपाल, विदिशा, झाँसी, ललितपुर आदि ज़िलों से होकर बहती है। इसके ऊपरी भाग में कई झरने मिलते हैं, किन्तु झाँसी के निकट यह काँप के मैदान में धीमे-धीमें बहती है। इसकी सम्पूर्ण लंबाई 590 किलोमीटर है। यह बुंदेलखण्ड पठार की सबसे लम्बी नदी है। यह हमीरपुर के निकट यमुना में मिल जाती है। इसके किनारे सांची और विदिशा के प्रसिद्ध व सांस्कृतिक नगर स्थित हैं। लोगों का मानना है कि,आल्हा की लडाई में इतना खून बहाया गया की पूरी नदी लाल हो गयी थी उस समय से अब तक यहां लाल रंग का मौरंग पाया जाता है।बीना नदी इसकी एक प्रमुख उपनदी है।[1]

सामान्य तथ्य बेतवा नदी Betwa Riverवेत्रवती, स्थान ...
बेतवा नदी
Betwa River
वेत्रवती
Thumb
ओरछा के समीप बेतवा नदी
Thumb
बेतवा यमुना नदी की उपनदी है
Thumb
भारत में नदी का मुहाना
स्थान
देश  भारत
राज्य मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश
नगर विदिशा, साँची, ओरछा
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षविंध्याचल
  स्थानकुम्हारागाँव (ग्राम), रायसेन ज़िला, मध्य प्रदेश, भारत
नदीमुख यमुना नदी
  स्थान
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
  निर्देशांक
25°55′03″N 80°12′45″E
प्रवाह 
  स्थानराजघाट बाँध
  औसत658 m3/s (23,200 घन फुट/सेकंड)
  अधिकतम3,178 m3/s (112,200 घन फुट/सेकंड)
जलसम्भर लक्षण
उपनदियाँ  
  दाएँ बीना नदी
बंद करें

लोक संस्कृति में

भारतीय नौसेना ने बैटवा नदी के सम्मान में एक फ्रिगेट्सको आईएनएस बेतवा नाम दिया है[2]

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.