बीस साल बाद (1962 फ़िल्म)

1962 की बिरेन नाग की फ़िल्म विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

बीस साल बाद (1962 फ़िल्म)

बीस साल बाद 1962 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे हेमंत कुमार द्वारा निर्मित किया गया और निर्देशक के रूप में बिरेन नाग की पहली फिल्म है। फिल्म में विश्वजीत, वहीदा रहमान, मदन पुरी और असित सेन हैं। फिल्म हेमंत कुमार के संगीत के लिए भी जानी जाती है और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

सामान्य तथ्य बीस साल बाद, निर्देशक ...
बीस साल बाद
Thumb
बीस साल बाद का पोस्टर
निर्देशक बिरेन नाग
निर्माता हेमंत कुमार
अभिनेता विश्वजीत,
वहीदा रहमान,
मदन पुरी,
असित सेन
संगीतकार हेमंत कुमार
प्रदर्शन तिथि
1962
देश भारत
भाषा हिन्दी
बंद करें

संक्षेप

चंदनघाट में एक अमीर ठाकुर ने गांव की एक लड़की से बलात्कार कर दिया। इसके बाद वह आत्महत्या कर लेती है और जल्द ही ठाकुर की भी मृत्यु हो जाती है। ग्रामीणों का मानना है कि उस लड़की की आत्मा ने उसकी हत्या की है। ठाकुर के बेटे और भाई की भी मौत हो जाती है।

बीस साल बाद ठाकुर के पोते कुमार विजय सिंह (विश्वजीत) आता है। ग्रामीण उसे उस पुश्तैनी घर से दूर रहने की चेतावनी देते हैं जहां उसके पूर्वज मारे गए थे। लेकिन विजय अभी भी वहीं रहने की जिद करता है और एक जासूस को काम पर रखता है।

मुख्य कलाकार

संगीत

सभी गीत शकील बदायूँनी द्वारा लिखित; सारा संगीत हेमंत कुमार द्वारा रचित।

अधिक जानकारी क्र॰, शीर्षक ...
क्र॰शीर्षकगायनअवधि
1."कहीं दीप जले कहीं दिल"लता मंगेशकर5:24
2."बेक़रार करके हमें यूँ ना जाइये"हेमंत कुमार3:09
3."ऐ मोहब्बत मेरी दुनिया में"लता मंगेशकर3:42
4."सपने सुहाने लड़कपन के"लता मंगेशकर3:58
5."ज़रा नज़रों से कह दो जी"हेमंत कुमार3:18
बंद करें

नामांकन और पुरस्कार

अधिक जानकारी प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्ति, पुरस्कार वितरण समारोह ...
प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्ति पुरस्कार वितरण समारोह श्रेणी परिणाम
हेमंत कुमार फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार नामित
बिरेन नाग फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार नामित
लता मंगेशकर ("कहीं दीप जले कहीं दिल") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायन पुरस्कार जीत
शकील बदायूँनी ("कहीं दीप जले कहीं दिल") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार[1] जीत
हेमंत कुमार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार नामित
बंद करें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.