Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
फ्रैंक एंथोनी ग्रिलो (जन्म: ८ जून १९६५)[3][4] एक अमेरिकी अभिनेता हैं, जिन्हें वारियर (२०११), द ग्रे (२०१२), एंड ऑफ वॉच (२०१२) और जीरो डार्क थर्टी (२०१२) जैसी फ़िल्मों में अभिनय करने के लिए जाना जाता है। उनकी पहली प्रमुख भूमिका एक्शन हॉरर फिल्म द पर्ज: एनार्की (२०१४) में सार्जेंट लियो बार्न्स की थी, जो उन्होंने द पर्ज: इलेक्शन ईयर (२०१६) में भी निभाई। इसके अतिरिक्त उन्होंने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में मार्वल सुपरविलन ब्रॉक रमलो / क्रॉसबोन्स की,[5][6] और चीनी एक्शन फिल्म वुल्फ वारियर २ (२०१७) में बिग डैडी की भूमिका निभाई है, जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गैर-हॉलीवुड फिल्म है।[7] २०१७ में उन्होंने नेटफ्लिक्स फिल्म व्हीलमैन में भी मुख्य भूमिका निभाई।
फ्रैंक ग्रिलो | |
---|---|
अक्टूबर २०१४ में ग्रिलो | |
जन्म |
८ जून १९६५ न्यूयॉर्क नगर, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य |
शिक्षा की जगह | न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय[1][2] |
पेशा | अभिनेता |
कार्यकाल | १९९२–वर्तमान |
जीवनसाथी |
कैथी ग्रिलो (वि॰ १९९१; वि॰वि॰ १९९८) वेंडी मोनीज़ (वि॰ २०००) |
बच्चे | ३ |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.