विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
प्लीहा या तिल्ली (Spleen) एक अंग है जो सभी रीढ़धारी प्राणियों में पाया जाता है। मानव में तिल्ली पेट में स्थित रहता है। यह पुरानी लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट करने का कार्य करता है तथा रक्त का संचित भंडार भी है। यह रोग निरोधक तंत्र का एक भाग है।
प्लीहा en | |
---|---|
![]() Human spleen removed from a cadaver | |
![]() Spleen | |
विवरण | |
लातिनी | Lien |
यूनानी | splḗn–σπλήν[1] |
अग्रगामी | Mesenchyme of dorsal mesogastrium |
तंत्र | Immune system (lymphatic system and mononuclear phagocyte system) |
Splenic artery | |
Splenic vein | |
Splenic plexus | |
अभिज्ञापक | |
ग्रे | p.1282 |
चिकित्सा विषय शीर्षक | A10.549.700 |
Dorlands /Elsevier |
Spleen |
टी ए | A13.2.01.001 |
एफ़ एम ए | 7196 |
शरीररचना परिभाषिकी |
प्लीहा शरीर की सबसे बड़ी वाहिनीहीन ग्रंथि (ductless gland) है, जो उदर के ऊपरी भाग में बाईं ओर आमाशय के पीछे स्थित रहती है। इसकी आंतरिक रचना संयोजी ऊतक (connective tissue) तथा स्वतंत्र पेशियों से होती है। इसके अंदर प्लीहावस्तु भरी रहती है, जिसमें बड़ी बड़ी प्लीहा कोशिकाएँ तथा जालक कोशिकाएँ रहती हैं। इनके अतिरिक्त रक्तकरण तथा लसीका कोशिकाएँ भी मिलती हैं।
ये निम्नलिखित हैं :
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.