प्राचीन थेब्स
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
प्राचीन थेब्स (प्राचीन ग्रीक: Θῆβαι, Thēbai),मिस्र मे स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है। यह प्राचीन मिस्र के लोगों में वासेट के रूप में जाना जाने वाला, भूमध्यसागर से 800 किलोमीटर (500 मील) दक्षिण में नील के पूर्व में स्थित एक प्राचीन मिस्र का शहर था।[1] इसके खंडहर आधुनिक मिस्र शहर लक्सर में देखे जा सकते है। थेब्स ऊपरी मिस्र के नोम (राजदंड नोम) का चौथा मुख्य शहर था और मुख्य रूप से मध्य साम्राज्य और नए साम्राज्य के दौरान मिस्र की राजधानी थी। यह अपने मूल्यवान खनिज संसाधनों और व्यापार मार्गों के साथ, नुबिया और पूर्वी रेगिस्तान के नजदीक था। यह अपने स्वर्णिम काल के दौरान एक पंथ केंद्र और प्राचीन मिस्र का सबसे सम्मानित शहर था। थेब्स के एतिहासिक स्थल नील नदी के दोनो तटों में फैला हुआ है जहाँ पूर्वी तट में कर्णक के मंदिर और आज का लक्सर शहर था; वहीं पश्चिमी किनारे में, बड़े निजी और शाही कब्रिस्तान और अंत्येष्टि परिसरों का एक नेक्रोपोलिस देखा जा सकता है। इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा सन १९७९ मे मिला था।
थेब्स Waset Θῆβαι | |
---|---|
ग्रेट हाइपोस्टाइल हॉल के स्तंभ | |
| |
स्थान | लक्सर, लक्सर मुहाफ़ज़ाह, मिस्र |
क्षेत्र | उपरी मिस्र |
निर्देशांक | 25°43′14″N 32°36′37″E |
प्रकार | व्यवस्थापन |
आधिकारिक नाम: अपने नेक्रोपोलिस के साथ प्राचीन थेब्स | |
प्रकार | सांस्कृतिक |
मापदंड | I, III, VI |
निर्दिष्ट | 1979 (3रे अधिवेशन) |
संदर्भ सं. | 87 |
क्षेत्र | अरब राज्य |
थेब्स, डेल्टा से लगभग 800 किमी ऊपरी मिस्र के मध्य भाग में नील नदी के किनारे पर स्थित था। यह नील घाटी के जलोढ़ मैदानों पर काफी हद तक बनाया गया था जो नील के एक बड़े मोड़ के साथ अनुगमन करता था। एक प्राकृतिक परिणाम के रूप में, शहर समकालीन नदी चैनल के समानांतर पूर्वोत्तर-दक्षिणपश्चिम धुरी में बसाया गया था। थेब्स 93 किमी2 (36 वर्ग मील) के क्षेत्रफल में फैला हुआ था, जिसमें पश्चिम में थेबान हिल्स के कुछ हिस्से शामिल थे, जिसपर 420 मीटर (1,378 फुट) का पवित्र अल-कुर्न स्थित है। पूर्व में घाटी में बहने वाली वादि के साथ पहाड़ी पूर्वी रेगिस्तान स्थित है। थेब्स के पास वादी हम्मामेट का महत्वपूर्ण स्थान था। इसका इस्तेमाल लाल सागर तट पर जाने वाले एक भूमिगत व्यापार मार्ग के रूप में किया जाता था।
चौथे ऊपरी मिस्र के नोम पर, थेब्स के पड़ोसी कस्बें जैसे पे-हैथोर, मदु, डर्टीटी, आईनी, सुमेनु और इमियट्रू थे।[2]
जॉर्ज मॉडेलस्की के अनुसार, 2000 ईसा पूर्व में थेब्स में लगभग 40,000 निवासी थे (उस समय दुनिया के सबसे बड़े शहर मेम्फ़ीस में 60,000 की तुलना में)। 1800 ईसा पूर्व तक, मेम्फ़ीस की जनसंख्या लगभग 30,000 थी, जिससे उस समय मिस्र में थेब्स सबसे बड़ा शहर बना।[3] इतिहासकार इयान मॉरिस ने अनुमान लगाया कि 1500 ईसा पूर्व तक, थेब्स दुनिया की सबसे बड़ा शहर हो सकता है, जिसकी जनसंख्या लगभग 75,000 रही होगी, यह स्थिति 900 ईसा पूर्व तक रही होगी।[4]
1979 में, प्राचीन थेब्स के खंडहर को यूनेस्को द्वारा विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल के रूप में वर्गीकृत किए गया था। दो महान मंदिर-लक्सर और कर्णक मंदिर और राजाओं की घाटी और रानीयों की घाटी, प्राचीन मिस्र की महान उपलब्धियों में से एक है।[5]
|
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.